मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री जोया अफरोज छोटे पर्दे पर काम नहीं करना चाहती। बतौर बाल कलाकार फिल्मों और टीवी शो में काम के जरिए छाप छोड़ने वाली जोया अफरोज ने युवा अभिनेत्री के रूप में 2014 में फिल्म ‘द एक्सपोज’ के जरिये रुपहले पर्दे पर आगाज किया था।
जोया का कहना है कि वह छोटे पर्दे पर दोबारा काम करने के बारे में नहीं सोच रही हैं, क्योंकि फिलहाल वह फिल्में करने पर ध्यान दे रही हैं। ‘हम साथ-साथ हैं’ और ‘कुछ ना कहो’ जैसी फिल्मों में काम करने वाली जोया ने नौ साल की उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रखा था।
उन्होंने टीवी शो ‘सोन परी’ में भी काम किया है। जोया ने कहा, टीवी पर बहुत कुछ हो रहा है। इस उद्योग में काम करने वाले मेरे करीबी दोस्तों में से एक ने मुझसे अच्छी भूमिका करने के लिए कहा। टीवी शो की अवधारणा और बजट आज के दौर में बढ़ती जा रही है। इसकी पहुंच बहुत ज्यादा दर्शकों तक भी है, लेकिन फिलहाल मैं फिल्मों पर ध्यान केंद्रित कर रही हूं।
जोया की फिल्म ‘स्वीटी वेड्स एनआरआई’ 02 जून को प्रदर्शित होने वाली है। हसनैन हैदराबादवाला निर्देशित ‘स्वीटी वेड्स एनआरआई’ में हिमंशा कोहली और सुमित कुमार की भी अहम भूमिका है।


Download Android App
Download iOS App






