मुंबई : बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार एक बार फिर से छोटे पर्दे यानि टेलीविजन (TV) पर वापसी करने जा रहे हैं। वह एक समय में कॉमिडी के बेस्ट शो रहे स्टार के लाफ्टर शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के अगले सीजन में जज की भूमिका निभाने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस शो में अक्षय मुख्य जज होंगे जबकि उनके साथ तीन और लोग मेंटर की भूमिका में होंगे। इस शो में अक्षय कुमार को ‘बॉस ऑफ कॉमिडी’ के नाम से बुलाया जाएगा। ऐसा करके निर्माता अक्षय की लोकप्रियता को भुनाना चाहते हैं।
शो में होस्ट के रूप में किसी महिला को लेने की बात चल रही है। एली अवराम होस्ट के लिए निर्माताओं की पहली पसंद हैं। यदि सब कुछ ठीक रहा तो एली जल्द ही आपको इस शो के होस्ट के रूप में नजर आ सकती हैं। इसी शो की वजह से कपिल शर्मा, भारती सिंह जैसे कमीडियन कॉमिडी की दुनिया में काफी नाम कमा चुके हैं। इससे पहले इस शो में जज की भूमिका में नवजोत सिंह सिद्धू और शेखर सुमन नजर आ चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



