मुंबई: रैपर हनी सिंह हर दिन 12 घंटे काम कर रहे हैं। हनी सिंह ऐसे रैपर और सिंगर हैं कि जिन्होनें बहुत कम समय में वह मुकाम हासिल किया जो लोग सालों तक नहीं कर पाते। म्यूजिक को लेकर उनमें एक जूनून है। हनी सिंह ने हाल ही में अपने वर्क रूटिन पर कहा, स्टूडियो में रोजाना लगभग 12 घंटे बिताने का मेरा सिर्फ एक ही मकसद होता है कि मैं अपने चाहने वालों को हमेशा कुछ नया देता रहूं।
हनी सिंह ने कहा, जब कोई कलाकार एक हिट गाना देता है, तो वह जाने अनजाने उसी तरीके को बार- बार दोहराता है लेकिन मैं हमेशा कुछ नया बनाने की कोशिश करता हूं। मैंने ‘अंग्रेजी बीट’ से एक नए चलन की शुरुआत की और उसके बाद ‘लुंगी डांस’ जैसा गाना बनाया और फिर ‘पार्टी ऑल नाइट’। मैं हर पल कुछ नया करता रहता हूं।


Download Android App
Download iOS App




