एयरटेल ने शुरू की ‘वाई-फाई कॉलिंग’ सेवा

Summary :

दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने दिल्ली-एनसीआर में अपने ग्राहकों के लिए स्मार्ट फोन पर ‘वॉयस ओवर वाई-फाई यानी वाई-फाई के जरिये कॉल करने की सेवा’ शुरू की।

नई दिल्ली : दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने दिल्ली-एनसीआर में अपने ग्राहकों के लिए स्मार्ट फोन पर ‘वॉयस ओवर वाई-फाई यानी वाई-फाई के जरिये कॉल करने की सेवा’ मंगलवार को शुरू की। इसका अन्य शहरों में विस्तार किया जाएगा। कंपनी का दावा है कि वह इस तरह की सेवा शुरू करने वाली दूरसंचार उद्योग की पहली कंपनी है। 
इसका उद्देश्य स्मार्टफोन ग्राहकों को घर के अंदर बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना है। इस सेवा के लिए ग्राहकों को कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। एयरटेल ने बयान में कहा कि ‘एयरटेल वाई-फाई कॉलिंग ‘ स्मार्टफोन ग्राहकों को एलटीई से वाई-फाई आधारित कॉलिंग में जाने की सुविधा को आसान बनाता है। 
इस सेवा के जरिए कॉल करने पर कोई भी शुल्क नहीं देना होगा। फिलहाल यह सेवा सिर्फ दिल्ली/एनसीआर में मौजूद है और आने वाले दिनों में देश के अन्य शहरों में भी इसे शुरू किया जाएगा। इस सेवा के लिए किसी एप की जरुरत नहीं होगी। 

Desk Team