नई दिल्ली : देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल 2500-2700 रुपये वाला 4जी स्मार्टफोन लाने के लिए मोबाइल बनाने वाली कंपनियों से बातचीत कर रही है। कंपनी की इस पहल को रिलायंस जियो को टक्कर देने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है जिसने 1500 रुपये की शून्य प्रभावी लागत वाले 4जी फीचर फोन की बुकिंग हाल में शुरू की। सूत्रों ने बताया कि रिलायंस जियो के विपरीत एयरटेल पूरी तरह स्मार्टफोन लाने पर ध्यान दे ही है क्योंकि उसका मानना है कि लोग स्मार्टफोन खरीदने के लिए थोड़ा और पैसा खर्च करने से नहीं हिचकेंगे। जानकार सूत्रों के अनुसार एयरटेल का 4जी स्मार्टफोन दीवाली से पहले बाजार में आ सकता है।
इसमें एयरटेल का 4जी कनेक्शन होगा तथा बड़ी संख्या में ग्राहकों को रिझाने के लिए आकर्षक डेटा व वायस प्लान भी लाएगी। सूत्रों के अनुसार प्रस्तावित डुअल सिम 4जी स्मार्टफोन में चार इंच का डिस्प्ले, डुअल कैमारा, वोल्टी कालिंग व अच्छी क्षमता की बैटरी होगी। इसमें एक जीबी रैम होगी। सूत्रों ने यह नहीं बताया कि यह कब से बुकिंग के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि एयरटेल ने आधिकारिक रूप से इस बारे में कुछ भी टिप्पणी ने इनकार कर दिया है। रिलांयस जियो ने 4जी फीचर फोन की बुकिंग 24 अगस्त से शुरू की। इसकी आपूर्ति नवरात्रों से शुरू होने की संभावना है। कंपनी का कहना है कि 1500 रुपये की कीमत को तीन साल बाद फोन लौटाने पर वापस कर दिया जाएगा इस तरह से फोन की प्रभावी लागत शून्य है।


Download Android App
Download iOS App



