नई दिल्ली : दूरसंचार विभाग ने आश्वस्त किया कि एयरटेल-टेलीनोर के सौदे को महीने से भी कम समय में मंजूरी दे दी जाएगी। इसके साथ ही दोहराया है कि वोडाफोन व आइडिया के बहुचर्चित विलय सौदे को लेकर मंजूरी प्रक्रिया को तेज किया जा रहा है। दूरसंचार सचिव अरूणा सुंदरराजन ने कहा कि जहां तक वोडाफोन-आइडिया विलय सौदे का सवाल है तो उन्हें नहीं लगता कि इसमें कोई बाधा होगी। उन्होंने कहा कि इस सौदे को मंजूरी जून की समयसीमा तक मंजूरी मिल जानी चाहिए।
भारत टेलीनोर के सौदे को कब तक मंजूरी मिलेगी यह पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि बहुत ही जल्दी। इसमें सामान्य प्रक्रियागत समय लगेगा। उन्होंने कहा कि यह मंजूरी महीने से पहले ही आनी चाहिए। इन दोनों कंपनियों के विलय से मिलने वाली इकाई भारत की सबसे बड़ी कंपनी होगी और भारती एयरटेल को पछाड़ देगी। उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय ने दूरसंचार विभाग की उस याचिका को कल खारिज कर दिया जिसमें उसने एयरटेल-टेलीनोर सौदे को मंजूरी देने के दूरसंचार न्यायाधिकरण के आदेश को चुनौती दी थी। न्यायालय के इस फैसले को देश के दूरसंचार क्षेत्र में विलय अधिग्रहण सौदों के लिए अच्छा संकेत माना जा रहा है।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



