Amazon Investment in India: अमेजन इंडिया ने भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने अगले पांच सालों में बड़े पैमाने पर निवेश करने का फैसला किया है, जिससे देश में रोजगार, निर्यात और डिजिटल टेक्नोलॉजी के नए अवसर पैदा होंगे।
Amazon Investment in India: 2030 तक 35 अरब डॉलर का निवेश
अमेजन ने घोषणा की है कि वह साल 2030 तक भारत में 35 अरब डॉलर (लगभग 3 लाख करोड़ रुपये) से अधिक का निवेश करेगी। यह निवेश पिछले 15 वर्षों में किए गए करीब 40 अरब डॉलर के निवेश के ऊपर होगा। कंपनी का कहना है कि इस निवेश से न केवल उसका खुद का बिजनेस बढ़ेगा, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

Amazon Investment in India (source s-m)
Amazon to Invest $35 Billion in India by 2030: 10 लाख से अधिक नौकरियों की योजना
अमेजन का मानना है कि आने वाले पांच वर्षों में उसके बढ़ते कारोबार से देश में 10 लाख से ज्यादा नई नौकरियां बनेंगी। यह रोजगार विभिन्न क्षेत्रों में होंगे—जैसे लॉजिस्टिक्स, ई-कॉमर्स सेवाएं, टेक्नोलॉजी, रिटेल और मैन्युफैक्चरिंग।
तीन बड़े फोकस क्षेत्र
कंपनी का यह निवेश तीन मुख्य क्षेत्रों पर केंद्रित रहेगा:
एआई आधारित डिजिटलीकरण
देश के छोटे और बड़े व्यवसायों को एआई की मदद से विकसित किया जाएगा।
ई-कॉमर्स निर्यात में बढ़ोतरी
भारत में बने उत्पादों को वैश्विक बाजारों तक पहुँचाने पर जोर दिया जाएगा।
रोजगार सृजन
नए प्रोजेक्ट और इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण से बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा होंगे। अमेजन के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (इमर्जिंग मार्केट्स) अमित अग्रवाल ने कहा कि कंपनी पिछले 15 वर्षों से भारत की डिजिटल क्रांति का हिस्सा रही है और उसका विकास भारत के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘विकसित भारत’ के सपने के अनुरूप है।

Amazon Investment News: भारतीय उत्पादों का निर्यात 20 अरब डॉलर पार
अमेजन ग्लोबल सेलिंग प्रोग्राम को 10 साल पूरे हो चुके हैं और कंपनी के अनुसार, भारत से होने वाला ई-कॉमर्स निर्यात 20 अरब डॉलर के पार पहुँच गया है। कंपनी ने अब लक्ष्य रखा है कि 2030 तक यह निर्यात 80 अरब डॉलर तक पहुंचाया जाए।
‘एक्सेलरेट एक्सपोर्ट्स’ प्रोग्राम की शुरुआत
अमेजन ने निर्यात को और बढ़ावा देने के लिए नया कार्यक्रम ‘एक्सेलरेट एक्सपोर्ट्स’ लॉन्च किया है। यह पहल मुख्य रूप से मैन्युफैक्चरिंग पर आधारित है, जहां डिजिटल कारोबारियों को भरोसेमंद निर्माताओं से जोड़ा जाएगा। भारत के 10 से अधिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर्स में ऑन-ग्राउंड ऑनबोर्डिंग कैंप आयोजित किए जाएंगे। निर्माताओं को ग्लोबल सेलर बनने में मदद दी जाएगी।

Amazon Investment in India (source s-m)
छात्रों को AI की शिक्षा
अमेजन का लक्ष्य है कि 2030 तक 1.5 करोड़ छोटे व्यवसायों और करोड़ों ग्राहकों को एआई के लाभों से परिचित कराया जाए। इसके अलावा कंपनी 40 लाख सरकारी स्कूलों के छात्रों को एआई से जुड़ी ट्रेनिंग और करियर के अवसर मुहैया कराएगी।
डिजिटल विकास की दिशा में बड़ा कदम
अमेजन का कहना है कि यह बड़ा निवेश भारत में डिजिटल बदलाव को और तेज करेगा। कंपनी देश भर में अपने इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना चाहती है और नए नवाचारों को आगे बढ़ाना चाहती है। इस योजना से न केवल अमेजन की वृद्धि होगी, बल्कि छोटे कारोबारियों, छात्रों और निर्माताओं को भी बड़े स्तर पर लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़ें: शेयर बाजार में धमाकेदार शुरुआत! निफ्टी 25,800 के पार, हरे निशान में कारोबार


Download Android App
Download iOS App




