सैन फ्रांस्सिको : एप्पल की खुद की आंतरिक जांच में पाया गया कि आईफोन 6 और आईफोन 6 प्लस डिवाइसें पिछले मॉडल की तुलना में झुकाव से नुकसान के लिए बहुत अधिक संवेदनशील है और कंपनी ने ये जानने के बावजूद कि ये फोन झुक सकते हैं, इसकी बिक्री की। मीडिया रिपोर्टों से यह जानकारी मिली है।
इसमें बताया गया है कि हालांकि एप्पल ने माना है कि उस वक्त बहुत कम यूजर्स ने फोन के मुड़ने की शिकायत की थी और कंपनी ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि आईफोन्स में कोई इंजीनियरिंग संबंधी परेशानी नहीं है। एप्पल इनसाइडर की रिपोर्ट में कहा गया, ‘टच डिजिज’ को लेकर दाखिल मुकदमें में इस सप्ताह सामने आए नए दस्तावेजों से पता चलता है कि एप्पल को आईफोन 6 और 6 प्लस फोन पहले से समस्या के बारे में जानकारी थी।
‘टच डिजिज’ या ‘बेंडगेट’ सबसे पहले 2016 में सामने आया था, जब बड़ी संख्या में यूजर्स ने आईफोन 6 प्लस के स्क्रीन के ऊपरी हिस्से में अस्थिरता महसूस की। साल 2016 के नवंबर में कपर्टिनों स्थित मुख्यालय वाली दिग्गज कंपनी ने कथित रूप से एक कार्यक्रम शुरू किया, जिसके तहत कंपनी 149 रुपये का सेवा शुल्क वसूल कर इस खराबी को ठीक करने लगी।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



