आर्सेलर मित्तल ने एस्सार स्टील का अधिग्रहण पूरा किया

Summary :

उच्चतम न्यायालय ने पिछले महीने लक्ष्मी निवास मित्तल की अगुवाई वाली कंपनी द्वारा एस्सार स्टील के 42,000 करोड़ रुपये में अधिग्रहण का रास्ता साफ कर दिया था।

नई दिल्ली : वैश्विक इस्पात कंपनी आर्सेलर मित्तल ने एस्सार स्टील का अधिग्रहण पूरा कर लिया है और कर्ज के बोझ से दबी कंपनी के स्वामित्व और परिचालन के लिए निप्पन स्टील (एएम-एनएस इंडिया) के साथ संयुक्त उद्यम का गठन किया है। 
उच्चतम न्यायालय ने पिछले महीने लक्ष्मी निवास मित्तल की अगुवाई वाली कंपनी द्वारा एस्सार स्टील के 42,000 करोड़ रुपये में अधिग्रहण का रास्ता साफ कर दिया था। आर्सेलर मित्तल के अध्यक्ष एवं मुख्य वित्त अधिकारी आदित्य मित्तल को एएम-एनएस इंडिया का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। 
वहीं दिलीप ओम्मन को कंपनी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है। आर्सेलर मित्तल ने सोमवार को बयान में कहा, ‘‘कंपनी ने एस्सार स्टील इंडिया लि. (ईएसआईएल) का अधिग्रहण आज पूरा कर लिया।

Desk Team