केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि केंद्र सरकार पर सहयोग नहीं किए जाने का आरोप लगाकर प्रदेश की जनता को गुमराह करने वाली राज्य की कांग्रेस सरकार के पिछले के एक वर्ष के शासन के दौरान विकास के नाम पर कोई कार्य नहीं किए गए हैं। तोमर कल रात बीजेपी विधायक दल की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकार को विधि सम्मत कार्य करना चाहिए, लेकिन दुर्भाज्ञ से कांग्रेस सरकार के एजेंडे से जनकल्याण गायब है। विकास के नाम पर सरकार ने एक साल में कुछ नहीं किया। प्रदेश सरकार खजाना खाली का बोलकर अपनी जिम्मदारियों से बच रही है और केंद्र सरकार असहयोग का आरोप लगा रही है।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के पास प्रदेश का कोई भी पैसा बकाया नहीं है। केंद्र ने एक हजार करोड़ प्रदेश को दिए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अपने हिस्से का प्रीमियम जमा करने के बाद भी प्रदेश सरकार की नाकामी के चलते प्रदेश के किसानों को प्रधानमंत्री फसल योजना का 6 हजार करोड़ नहीं मिल रहा है।
नागरिकता बिल को लेकर राष्ट्रपति से मिलेगा विपक्षी दलों का प्रतिनिधिमंडल, शिवसेना नहीं होगी शामिल
बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस सरकार हर मुद्दे पर विफल साबित हुई है। सिर्फ मुद्दों से भटकाने के लिए प्रदेश सरकार माफिया के नाम पर भेदभावपूर्ण कार्यवाही कर रही है। जनता भयग्रस्त है। चुने हुए जनप्रतिनिधियों का लगातार अपमान हो रहा है।
बीजेपी कार्यकर्ताओं पर विद्वेषपूर्ण कार्यवाही की जा रही है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि धारा 370, राम मंदिर और नागरिकता संशोधन कानून जैसे तीन ऐतिहासिक निर्णय हमारे पुरखों के संघर्ष के कारण संभव हुए है। इन तीनों निर्णय से राष्ट्रवाद मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है।
जनता न्याय की आस लगाकर हमारी तरफ देख रही है। जनता की आवाज उठाने की जिम्मेदारी हमारी है। विधानसभा में विपक्ष के नेता गोपाल भार्गव और पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने भी राज्य की कांग्रेस सरकार पर पिछले एक वर्ष में प्रदेश में विकास के कार्य नहीं किए जाने का आरोप लगाया है।


Download Android App
Download iOS App



