पीएनबी का ग्राहकों को आश्वासन

Summary :

NULL

घोटाले में फंसे पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अपने निवेशकों व ग्राहकों को आश्वस्त करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। बैंक ने ट्विटर पर अपने ग्राहकों व निवेशकों को संबोधित करते हुए लिखा कि वे आश्वस्त रहें क्योंकि उसके पास पर्याप्त पूंजी है और मजबूत सरकारी समर्थन भी। इन संदेशों में पीएनी ने निवेशकों व ग्राहकों को आश्वस्त किया है कि 11,400 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले के बाद के हालात से निपटने के लिए उसे सरकार का पूरा सम​र्थन है और उसके पास पर्याप्त पूंजी है।

सार्वजनिक क्षेत्र के इस बैंक ने ट्वीट किया है कि हम आपको आश्वस्त करते हैं कि आपके इस बैंक में कारोबार सामान्य है। देश के दूसरे सबसे बड़े इस बैंक ने इसके साथ ही उन मीडिया रपटों को भी खारिज किया है कि उसने निकासी पर किसी तरह के प्रतिबंध लगाए हैं। पीएनबी ने कहा आश्वस्त रहें हमारे पास मजबूत सरकारी समर्थन है। बैंक की मुख्य ताकत 123 साल के अनुभव वाली ब्रांड इमेज, मजबूत कासा आधार तथा स्थिर आस्ति गुणवत्ता है। बैंक ने ट्वीट में लिखा है, ‘हमारे पास पर्याप्त पूंजी है और हमारा गैर प्रमुख आस्ति आधार बहुत मजबूत है।’ उल्लेखनीय है कि पीएनबी में सामने आए 11,400 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले की जांच अनेक एजेंसियां कर रही हैं।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Desk Team