Bank Holiday on Chhath: जल्दी निपटाएं बैंक के काम, 5 दिनों तक बैंक की छुट्टी, जानें आपके शहर में बंद रहें बैंक या नहीं

Summary :

Bank Holiday on Chhath:  बिहार में महापर्व छठ पूजा के लिए तैयारियां जोरो शोरों पर है। आस्था का यह सबसे बड़ा त्योहार के लिए बिहार, दिल्ली समेत कई राज्यों में घाट सजाए जा रहे है और कार्यक्रम आयोजित करने के लिए तैयारियां की जा रही है। इसी बीच अगर आपको बैंक से जुड़े कार्य है तो जल्द ही पूरा कर दें क्योंकि छठ पूजा के दिन कुछ दिनों तक बैंक की छुट्टी रहेगी। आईए विस्तार से जानते है कि किन राज्यों में कितने दिन तक बैंक बंद रहेंगे और ऑनलाइन बैंक से जुड़े कार्य हो पाएंगे या नहीं आईए विस्तार…

Bank Holiday on Chhath:  बिहार में महापर्व छठ पूजा के लिए तैयारियां जोरो शोरों पर है। आस्था का यह सबसे बड़ा त्योहार के लिए बिहार, दिल्ली समेत कई राज्यों में घाट सजाए जा रहे है और कार्यक्रम आयोजित करने के लिए तैयारियां की जा रही है। इसी बीच अगर आपको बैंक से जुड़े कार्य है तो जल्द ही पूरा कर दें क्योंकि छठ पूजा के दिन कुछ दिनों तक बैंक की छुट्टी रहेगी। आईए विस्तार से जानते है कि किन राज्यों में कितने दिन तक बैंक बंद रहेंगे और ऑनलाइन बैंक से जुड़े कार्य हो पाएंगे या नहीं आईए विस्तार से जानते है सभी बैंक की छुट्टी के बारे में..

Bank Holiday on Chhath

Bank Holiday on Chhath
Bank Holiday on Chhath (Source: social media)

देशभर में छठ का त्योहार 25 अक्टूबर से शुरू होगा और यह त्योहार 4 दिन तक धूमधाम से मनाया जाता है जिससे कई राज्यों में 4 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। बता दें कि 25 अक्टूबर को इस महीने का चौथा शनिवार है और 26 अक्टूबर को रविवार के दिन बैंक बंद रहेंगे

Chhath Puja Bank Holiday

अक्टूबर के महीने में त्योहारों की भरमार रही है। कई बड़े त्योहारों के कारण, पहला-चौथा शनिवार और रविवार के दिन बैंक बंद रहे है। आईए विस्तार से जानते है कि 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक बैंक कब तक बंद रहेंगे।

तिथि दिन अवकाश का कारण लागू राज्य / क्षेत्र
25 अक्टूबर 2025 शनिवार चौथा शनिवार (नियमित बैंक अवकाश) पूरे भारत में
26 अक्टूबर 2025 रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे भारत में
27 अक्टूबर 2025 सोमवार छठ पूजा (शाम की अर्घ्य) पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड
28 अक्टूबर 2025 मंगलवार छठ पूजा (सुबह की अर्घ्य) बिहार, झारखंड
31 अक्टूबर 2025 शुक्रवार सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती गुजरात

Online Banking Work

Chhath Puja Bank Holiday
Chhath Puja Bank Holiday (Source: social media)

छठ पूजा के दिनों बैंक बंद रहने से पहले बैंक के जरूरी कार्य निपटा लें जिससे बाद में कोई भी परेशानी ना आए। वहीं दूसरी तरफ डिजिटल बैंकिंग में कोई भी रुकावट नहीं आएगी। आप UPI से ट्रांजैक्शन, ATM से नगदी निकालना, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, ऑनलाइन शॉपिंग और जरूरी कार्य ऑनलाइन कर सकते है। छुट्टी के समय सिर्फ बैंक बंद रहेंगे और ऑनलाइन कार्य जारी रहेगा।

ALSO READ: क्या आज 21 October को बैंक खुले है या बंद? घर से निकलने से पहले चेक करें ये लिस्ट

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।