Bank Holiday on Maha Ashtami: अक्टूबर में त्यौहारों की भरमार, जल्द निपटाएं बैंक के काम, जानें कब तक बंद रहेंगे बैंक

Summary :

Bank Holiday on Maha Ashtami: अक्टूबर के महीने में बैंक छूट्टी की भरमार है और आज नवरात्रि का आठवां दिन है। दशहरे की छुट्टी से पहले अपने बैंक संबंधी काम निपटाने के बारे में सोच रहे होंगे तो यह खबर आपके लिए जरूरी हो सकती है। बता दें कि अष्टमी में कई राज्यों में बैंक बंद है और RBI ने हॉलिडे की लिस्ट पहले ही जारी कर दी है, जिससे बैंक के ग्राहक को कोई दिक्कत न हो। आइये विस्तार से जानते है 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक कितने दिन और कब-कब बैंक बंद रहेंगे। Bank Holiday on Maha Ashtami: कई…

Bank Holiday on Maha Ashtami: अक्टूबर के महीने में बैंक छूट्टी की भरमार है और आज नवरात्रि का आठवां दिन है। दशहरे की छुट्टी से पहले अपने बैंक संबंधी काम निपटाने के बारे में सोच रहे होंगे तो यह खबर आपके लिए जरूरी हो सकती है। बता दें कि अष्टमी में कई राज्यों में बैंक बंद है और RBI ने हॉलिडे की लिस्ट पहले ही जारी कर दी है, जिससे बैंक के ग्राहक को कोई दिक्कत न हो। आइये विस्तार से जानते है 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक कितने दिन और कब-कब बैंक बंद रहेंगे।

Bank Holiday on Maha Ashtami: कई राज्यों में बैंक बंद

Bank Holiday on Maha Ashtami
Bank Holiday on Maha Ashtami

महाअष्टमी के दिन आज कई राज्यों में बैंक बंद है वहीं कई राज्यों में बैंक खुले हुए भी है। आईए विस्तार से जानते है 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक किन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे और किन राज्यों में कामकाज जारी रहेगा।

Date Day Bank Holiday State
30 सितंबर मंगलवार महाअष्टमी अगरतला, गुवाहाटी, इम्फाल, जयपुर, कोलकाता, भुवनेश्वर, रांची, पटना
1 अक्टूबर बुधवार महानवमी / दशहरा अगरतला, बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, ईटानगर, कानपुर, कोहिमा, पटना, रांची, शिलॉन्ग, गुवाहाटी, तिरुवनंतपुरम
2 अक्टूबर गुरुवार गांधी जयंती, दशहरा सम्पूर्ण भारत (राष्ट्रीय अवकाश)
3 अक्टूबर शुक्रवार दशहरा (स्थानीय) गंगटोक
4 अक्टूबर शनिवार दशहरा (स्थानीय) गंगटोक
5 अक्टूबर रविवार साप्ताहिक अवकाश सम्पूर्ण भारत

Bank Holiday on  30 Sep: मोबाइल बैंकिंगऔर UPI सर्विस

बैंक बंद रहने को लेकर आप सोच रहे होंगे कि आपकी सुविधाएं रुक जाएंगी। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग और UPI सर्विसेज पहले की तरह चलती रहेंगी। वहीं ATM से पैसे निकालने में भी कोई दिक्कत नहीं होगी। RBI और राज्य सरकार मिलकर बैंक की छुट्टियों का कैलेंडर तैयार करती हैं।

Festivals in October: बड़े त्यौहार से महीना भरा

Bank Holiday on Maha Ashtami
Bank Holiday on Maha Ashtami

अक्टूबर के महीने में हिंदू धर्म के कई बड़े त्यौहार है। जिसमें नवरात्रें, दशहरा, दिपावली, छठ पूजा और दुर्गा पूजा कई बड़े त्यौहार से महीना भरा हुआ है। इस दौरान कई राज्यों और संपूर्ण भारत में बैंक बंद रहेंगे और जरूरी कामकाज की सुविधा भी बंद रहेगी। अगर आपके भी बैंक के काम बचे हुए है तो जल्द ही अपने काम को निपटा ले। वहीं दूसरी तरफ ऑनलाइन सेवा, ATM की सुविधा हमेशा जारी रहती है।

ALSO READ: बैंक जाने से पहले चेक करें हॉलिडे कैलेंडर, अक्टूबर में भी रहेंगे बंद

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।