बैंक जाने से पहले चेक करें हॉलिडे कैलेंडर, अक्टूबर में भी रहेंगे बंद

Summary :

Bank Holidays This Week: आज नवरात्रि का सातवां दिन है। आप दशहरे की छुट्टी से पहले अपने बैंक संबंधी काम निपटाने के बारे में सोच रहे होंगे। इसलिए, यह जानना ज़रूरी है कि नवरात्रि के दौरान बैंक कितने दिन बंद रहेंगे और कब-कब बंद रहेंगे। हालांकि, RBI ने हॉलिडे की लिस्ट पहले ही जारी कर दी है, जिसेस कस्टमर को कोई दिक्कत न हो। तो आइयें जानते है 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक कितने दिन और कब-कब बैंक बंद रहेंगे। Durga Puja Bank Holidays: आज 29 सितंबर से हॉलिडे शुरू Bank Holiday: यहां देखें पूरे हफ्ते भर के अलग-अलग…

Bank Holidays This Week: आज नवरात्रि का सातवां दिन है। आप दशहरे की छुट्टी से पहले अपने बैंक संबंधी काम निपटाने के बारे में सोच रहे होंगे। इसलिए, यह जानना ज़रूरी है कि नवरात्रि के दौरान बैंक कितने दिन बंद रहेंगे और कब-कब बंद रहेंगे। हालांकि, RBI ने हॉलिडे की लिस्ट पहले ही जारी कर दी है, जिसेस कस्टमर को कोई दिक्कत न हो। तो आइयें जानते है 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक कितने दिन और कब-कब बैंक बंद रहेंगे।

Durga Puja Bank Holidays: आज 29 सितंबर से हॉलिडे शुरू

Bank Holidays This Week
आज यानी सोमवार, 29 सितंबर 2025 से कोलकाता, अगरतला और गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे। दुर्गापूजा सप्तमी को लेकर इन जगहों पर आज बैंक बंद रहेंगे।

Bank Holiday: यहां देखें पूरे हफ्ते भर के अलग-अलग शहरों में बैंक बंद

दिनांक दिन अवकाश का कारण अवकाश वाले प्रमुख शहर/राज्य
30 सितंबर मंगलवार महाअष्टमी अगरतला, गुवाहाटी, इम्फाल, जयपुर, कोलकाता, भुवनेश्वर, रांची, पटना
1 अक्टूबर बुधवार महानवमी / दशहरा अगरतला, बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, ईटानगर, कानपुर, कोहिमा, पटना, रांची, शिलॉन्ग, गुवाहाटी, तिरुवनंतपुरम
2 अक्टूबर गुरुवार गांधी जयंती, दशहरा संपूर्ण भारत (राष्ट्रीय अवकाश)
3 अक्टूबर शुक्रवार दशहरा (स्थानीय) गंगटोक
4 अक्टूबर शनिवार दशहरा (स्थानीय) गंगटोक
5 अक्टूबर रविवार साप्ताहिक अवकाश संपूर्ण भारत

Bank Holidays This Week: ऑनलाइन बैंकिंग सेवा चालू

Bank Holidays This Week
Bank Holidays This Week

बता दें कि बैंक बंद रहने को लेकर आप सोच रहे होंगे कि आपकी सुविधाएं रुक जाएंगी। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग और UPI सर्विसेज पहले की तरह चलती रहेंगी। वहीं ATM से पैसे निकालने में भी कोई दिक्कत नहीं होगी। RBI और राज्य सरकार मिलकर बैंक की छुट्टियों का कैलेंडर तैयार करती हैं।

ये भी पढ़ें-नवरात्रि के 7वें दिन सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।