NRI Couple Kissing Garba Night: गरबा खेलने गए Couple ने शरेआम किया Kiss, वीडियो वायरल होने पर भड़की पब्लिक

Summary :

NRI Couple Kissing Garba Night: गुजरात के वडोदरा से एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक कपल ने गरबा खेलने के दौरान ऐसी हरकत की जिसे देखने के बाद हर किसी के होश उड़ गए। उनकी इस हरकत को देखकर हर किसी को काफी गुस्सा आ रहा है, क्योंकि अब लोग सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए इस हद तक जा रहे हैं कि धार्मिक कार्यक्रमों को भी मजाक समझ लिया है। हिन्दू धर्म में हर त्योहार का अपना महत्व होता है। धार्मिक स्थल पर कुछ भी अश्लील करना धर्म के खिलाफ है। यह…

NRI couple kissing garba night

NRI Couple Kissing Garba Night: गुजरात के वडोदरा से एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक कपल ने गरबा खेलने के दौरान ऐसी हरकत की जिसे देखने के बाद हर किसी के होश उड़ गए। उनकी इस हरकत को देखकर हर किसी को काफी गुस्सा आ रहा है, क्योंकि अब लोग सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए इस हद तक जा रहे हैं कि धार्मिक कार्यक्रमों को भी मजाक समझ लिया है। हिन्दू धर्म में हर त्योहार का अपना महत्व होता है।

धार्मिक स्थल पर कुछ भी अश्लील करना धर्म के खिलाफ है। यह जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इसमें एक कपल गरबा खेलने के दौरान किस करते नज़र आ रहे हैं। दोनों भारतीय हैं लेकिन कुछ सालों से ये ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं और उनके पास वहां की नागरिकता भी है। जब नवरात्रि में गरबा के दौरान उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा, तो लोगों ने इसे देखने के बाद इस पर काफी नाराजगी जताई और कहा कि इनके खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए।

Garba night viral video

NRI couple kissing garba night
NRI couple kissing garba night

गुजरात के वडोदरा में हर साल की तरह इस साल भी गरबा का आयोजन किया गया था। इस इवेंट में भरी संख्या में लोग शामिल होते हैं क्योंकि नवरात्रि के दौरान लोगों को पूजा करने के साथ गरबा खेलना भी पसंद होता है। अब तो हर जगह गरबा का इवेंट होने लगा है। यह जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है ये 26 सितंबर की है। सभी लोग गरबा के कार्यक्रम में मस्ती कर रहे थे तभी वहां एक कपल वीडियो बनाने के लिए इवेंट में ही किस करने लगते हैं।

जैसे ही उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, इसे देखकर लोगों ने काफी नाराजगी जताई और कहा कि कोई भी इंसान दुर्गा पंडाल या गरबा के इवेंट में ऐसी हरकत नहीं कर सकता है। जब लोगों ने उनके खिलाफ एक्शन लेने की बात कही तो उस कपल ने अटलादरा पुलिस थाने जाकर माफ़ी मांगी फिर ऑस्ट्रेलिया वापस चले गए।

 

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने उन पर धार्मिक कार्यक्रम को बदनाम करने का आरोप लगाया। लोगों ने कहा ये सब आप अपने घर में करें क्योंकि पब्लिक प्लेस में ये सब करना बिल्कुल भी सही नहीं है। खासकर तब जब आप किसी पूजा या धार्मिक स्थान पर हों। पुलिस ने कपल को थाने पर बुलाकर उनसे लिखित माफ़ी के लिए बोला। लड़के का नाम प्रतीक पटेल है बताया जा रहा है कि प्रतीक और उनकी पत्नी की शादी को 16 साल बीत चुके हैं। उनके 2 बच्चे भी हैं, वो लोग ऑस्ट्रेलिया से भारत अपने परिवार से मिलने और नवरात्रि के दौरान गरबा में भाग लेने के लिए आए थे।

Kissing Video Viral

आपने सोशल मीडिया पर तमाम ऐसे वायरल वीडियो देखे होंगे, जिसमें लोग अजीबोगरीब हरकत करते नज़र आते हैं। हर वीडियो की तरह इस वीडियो को भी सोशल मीडिया पर @Smiley_Nisha0 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। इंटरनेट पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है। इसे देखने के बाद लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। ये वीडियो ऐसा है कि किसी ने भी इस पर अच्छा कमेंट नहीं किया है।

अगर आप भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते होंगेस तो ऐसे वायरल वीडियो ज़रूर देखे होंगे। अगर आप कभी भी ऐसे धार्मिक स्थानों पर जाएं, तो ऐसे घिनौने काम बिल्कुल न करें क्योंकि इससे हमारी संस्कृति को काफी शर्मशार होना पड़ता है।

Also Read: Talented Boy Viral Video: इस बंदे ने तो उर्फी जावेद को भी पीछे छोड़ दिया, कंबल से बनी ड्रेस देख रह जाएंगे हैरान

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।