इन राज्यों को मिली PM-KISAN की 21वीं किस्त, जानें आपके राज्य में कब मिलेगा लाभ?

Summary :

PM Kisan 21st Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के तहत केंद्र सरकार ने 21वीं किस्त जारी कर दी है। इस बार यह किस्त विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड के किसानों को दी गई है, जो हाल ही में बाढ़ और भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित हुए थे। PM Kisan 21st Installment: 27 लाख किसानों को 540 करोड़ रुपए की मदद सरकार ने इस बार लगभग 540 करोड़ रुपए की राशि सीधे इन तीन राज्यों के 27 लाख से अधिक किसानों के खातों में ट्रांसफर की है। इस सहायता का उद्देश्य किसानों को आपदा के…

PM Kisan 21st Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के तहत केंद्र सरकार ने 21वीं किस्त जारी कर दी है। इस बार यह किस्त विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड के किसानों को दी गई है, जो हाल ही में बाढ़ और भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित हुए थे।

PM Kisan 21st Installment: 27 लाख किसानों को 540 करोड़ रुपए की मदद

सरकार ने इस बार लगभग 540 करोड़ रुपए की राशि सीधे इन तीन राज्यों के 27 लाख से अधिक किसानों के खातों में ट्रांसफर की है। इस सहायता का उद्देश्य किसानों को आपदा के बाद तुरंत राहत पहुंचाना और उन्हें फिर से खेती शुरू करने में मदद देना है। केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जानकारी दी कि यह पूरी राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से किसानों के खातों में भेजी गई है। इससे किसानों को समय पर मदद मिल रही है और उन्हें बिचौलियों से भी छुटकारा मिला है।

PM Kisan 21st Installment
PM Kisan 21st Installment

 

इन तीन राज्यों को मिली (21वीं किस्त)

राज्य लाभार्थी किसान दी गई राशि (₹ करोड़) अब तक मिली कुल राशि (₹ करोड़)
हिमाचल प्रदेश 8,01,045 ₹160.21 ₹3,631
पंजाब 11,09,895 ₹221.98 ₹6,553
उत्तराखंड 7,89,128 ₹157.83 ₹3,442

PM Kisan Payment Update: प्रधानमंत्री का विशेष राहत पैकेज

सितंबर महीने में प्रधानमंत्री ने इन राज्यों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था। इसके बाद केंद्र सरकार ने 4,300 करोड़ रुपए का राहत पैकेज घोषित किया। इसमें मृतकों और घायलों के परिवारों को आर्थिक सहायता दी गई, साथ ही PM CARES for Children योजना के तहत प्रभावित बच्चों को भी मदद मिली।

PM Kisan 21st Installment
PM Kisan 21st Installment

PM Kisan yojana का योगदान

24 फरवरी 2019 को शुरू हुई पीएम-किसान योजना के तहत अब तक हिमाचल, पंजाब और उत्तराखंड के किसानों को कुल 13,626 करोड़ रुपए से अधिक की राशि मिल चुकी है। यह योजना छोटे और सीमांत किसानों को सालाना 6,000 रुपए की आर्थिक सहायता देती है, जो तीन किस्तों में उनके खातों में भेजी जाती है।

PM Kisan 21st Installment
PM Kisan 21st Installment

अन्य राज्यों के किसानों को कब मिलेगी किस्त?

फिलहाल यह अग्रिम किस्त केवल उन राज्यों को दी गई है जो आपदा से प्रभावित हुए हैं। बाकी राज्यों के किसानों को उनकी नियमित समय-सारणी के अनुसार अगली किस्त जारी की जाएगी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि सभी पात्र किसानों को समय पर लाभ मिलता रहेगा।

पीएम-किसान योजना की स्थिति ऐसे चेक करें

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपकी किस्त आई है या नहीं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • पीएम-किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://pmkisan.gov.in
  • ‘Know Your Status’ या ‘Beneficiary List’ विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना आधार नंबर या पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • ओटीपी वेरिफिकेशन करें।
  • आपकी किस्त की स्थिति स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।

यह भी पढ़ें: ‘I Love Muhammad’ ने फिर भड़काई हिंसा, अहिल्यानगर में जमीन पर नाम लिखने से बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

 

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।