स्पा सेंटर के अंदर चल रहा था जिस्म का धंधा, हालात देख पुलिस भी हैरान

Summary :

Muzaffarnagar Spa Centre Raid: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक गतिविधियों को अंजाम देने का मामला सामने आया है। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित कमल प्लाजा में संचालित एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापा मारा। यह कार्रवाई उस समय की गई जब पुलिस को स्पा सेंटर में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली। सूचना के आधार पर सिटी सीओ सिद्धार्थ और थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छापेमारी की। Muzaffarnagar Spa Centre Raid: चार लड़कियां गिरफ्तार छापेमारी के दौरान पुलिस को स्पा सेंटर में…

Muzaffarnagar Spa Centre Raid: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक गतिविधियों को अंजाम देने का मामला सामने आया है। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित कमल प्लाजा में संचालित एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापा मारा। यह कार्रवाई उस समय की गई जब पुलिस को स्पा सेंटर में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली। सूचना के आधार पर सिटी सीओ सिद्धार्थ और थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छापेमारी की।

Muzaffarnagar Spa Centre Raid: चार लड़कियां गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान पुलिस को स्पा सेंटर में चार युवतियां मिलीं, जिन्हें महिला पुलिस की निगरानी में हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा, पुलिस ने स्पा सेंटर के संचालक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, एक अन्य युवक को भी संदेह के आधार पर पकड़ा गया है। हालांकि तलाशी के दौरान पुलिस को कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई है, लेकिन स्पा सेंटर की गतिविधियों को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

Muzaffarnagar Spa Centre Raid
Muzaffarnagar Spa Centre Raid

Muzaffarnagar Illegal Spa Operation: मेडिकल टेस्ट के बाद होगी जांच

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियां की जा रही थीं। फिलहाल स्पा सेंटर को बंद कर दिया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। हिरासत में ली गई युवतियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और उनका मेडिकल परीक्षण भी कराया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Muzaffarnagar News

मुजफ्फनगर का यह मामला जिले में इस तरह के चल रहे कथित स्पा सेंटरों पर निगरानी की आवश्यकता को दर्शाता है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि भविष्य में भी ऐसे स्थानों पर नियमित जांच की जाएगी ताकि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाई जा सके।

ये भी पढ़ें- होटल फर्स्ट, कमरा नंबर-101, दरिंदा चैतन्यानंद यही से करता था हवस मिटाने का गंदा काम, जानें पाखंडी का पूरा खेल

Neha Singh