Bank Holiday Today: धनतेरस पर कहां बंद रहेंगे बैंक, जानें अक्टूबर महीने की पूरी लिस्ट

Summary :

Bank Holiday Today: अक्टूबर में त्यौहारों के सीजन में बैंकों की अक्सर लंबी छुट्टियां होती हैं। इस महीने कई बड़े त्योहारों की भरमार है। आज धनतेरस के दिन पूरा देश धूमधाम से मना रहा है और अब दिवाली से लेकर छठ पूजा की भी तैयारियां जोर-शोर पर है। लोगों को अपने वित्तीय कामकाज के लिए बैंक जाने की जरुरत पड़ती है, लेकिन आज धनतेरस के दिन बैंक बंद रहेंगे या खुले रहेंगे इस बात पर कंफ्यूजन है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। आईए विस्तार से जानते है कि RBI की हॉलिडे लिस्ट में कब बैंक बंद रहेंगे।…

Bank Holiday Today: अक्टूबर में त्यौहारों के सीजन में बैंकों की अक्सर लंबी छुट्टियां होती हैं। इस महीने कई बड़े त्योहारों की भरमार है। आज धनतेरस के दिन पूरा देश धूमधाम से मना रहा है और अब दिवाली से लेकर छठ पूजा की भी तैयारियां जोर-शोर पर है। लोगों को अपने वित्तीय कामकाज के लिए बैंक जाने की जरुरत पड़ती है, लेकिन आज धनतेरस के दिन बैंक बंद रहेंगे या खुले रहेंगे इस बात पर कंफ्यूजन है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। आईए विस्तार से जानते है कि RBI की हॉलिडे लिस्ट में कब बैंक बंद रहेंगे।

Bank Holiday Today

Bank Holiday Today
Bank Holiday Today (source: social media)

आज धनतेरस के दिन बाजारों में रौनक छाई रहती है और खूब खरीददारी भी होती है। आज असम को छोड़कर सभी बैंक खुले हुए है लेकिन कल रविवार होने के कारण बैंक की साप्ताहिक अवकाश रहेगा। अगर आपको आज के बैंक के वित्तिय कामकाज और बैंक से जुड़े किसी भी कार्य को करना हो तो जल्द ही अपने काम निपटा लें।

Bank Holiday in October

18 अक्टूबर: असम में बैंक कटि बिहू के लिए बंद रहेंगे।

19 अक्टूबर: रविवार को साप्ताहिक अवकाश की वजह से बैंक बंद रहेंगे।

20 अक्टूबर: दिवाली, नरक चतुर्दशी और काली पूजा के लिए त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़ (यूटी), तमिलनाडु, उत्तराखंड, असम, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, केरल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली (एनसीटी), गोवा, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।

21 अक्टूबर: महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, मणिपुर, जम्मू और श्रीनगर में बैंक दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन), दीपावली और गोवर्धन पूजा के लिए बंद रहेंगे।

22 अक्टूबर: गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में बैंक दिवाली, विक्रम संवत नए साल के दिन, गोवर्धन पूजा, बलिपद्यमी और लक्ष्मी पूजा (दिवाली) के लिए बंद रहेंगे।

23 अक्टूबर: गुजरात, सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में बैंक भाईदूज, चित्रगुप्त जयंती, लक्ष्मी पूजा, भाईदूज और निंगोल चक्कौबा के कारण बंद रहेंगे।

25 अक्टूबर: महीने का चौथा शनिवार होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे।

26 अक्टूबर: रविवार को साप्ताहिक अवकाश की वजह से पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।

27 अक्टूबर: पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में बैंक छठ पूजा (शाम की पूजा) के कारण बंद रहेंगे।

28 अक्टूबर: बिहार और झारखंड में बैंक छठ पूजा (सुबह की पूजा) के कारण बंद रहेंगे।

31 अक्टूबर: गुजरात में बैंक सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के कारण बंद रहेंगे।

RBI Holiday List in Oct.

RBI Holiday List in Oct.
RBI Holiday List in Oct. (source: social media)
तारीख अवकाश का कारण राज्य / क्षेत्र
18 अक्टूबर कटि बिहू असम
19 अक्टूबर साप्ताहिक अवकाश (रविवार) पूरे भारत में
20 अक्टूबर दिवाली, नरक चतुर्दशी, काली पूजा त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, असम, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, केरल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गोवा, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश
21 अक्टूबर दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन), दीपावली, गोवर्धन पूजा महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, मणिपुर, जम्मू, श्रीनगर
22 अक्टूबर विक्रम संवत नववर्ष, गोवर्धन पूजा, बलिपद्यमी, लक्ष्मी पूजा (दिवाली) गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार
23 अक्टूबर भाईदूज, चित्रगुप्त जयंती, लक्ष्मी पूजा, निंगोल चक्कौबा गुजरात, सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश
25 अक्टूबर चौथा शनिवार (मासिक अवकाश) पूरे भारत में
26 अक्टूबर साप्ताहिक अवकाश (रविवार) पूरे भारत में
27 अक्टूबर छठ पूजा (शाम की पूजा) पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड
28 अक्टूबर छठ पूजा (सुबह की पूजा) बिहार, झारखंड
31 अक्टूबर सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती गुजरात

ALSO READ: आज शनिवार को बैंक बंद है या खुले? यहां दूर करें अपना कंफ्यूजन

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।