Aaj Ka Mausam 18 October: आज जहां पूरे देश में धनतेरस की धूम है, वहीं बदलते मौसम को लेकर भी लोग हाई अलर्ट पर हैं। शनिवार को देश भर के कई राज्यों में खराब मौसम को लेकर हाई अलर्ट जारी है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु समेत कई राज्यों में अगामी 7 दिन तक भारी वर्षा की संभावना जताई है। अगर हम दिल्ली की बात करें तो दिल्ली एनसीआर में हल्के कोहरे के सतह धुंध रहने के आसार हैं। यूपी-बिहार में 20 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान बादल उमड़ते-घुमड़ते रहेंगे, लेकिन सुबह-शाम तेज धूप और हल्की ठंड देखने को मिल सकती है।
Delhi NCR Weather: दिल्ली में आज का मौसम

दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में हल्के कोहरे के साथ-साथ धुंध रहने के आसार हैं। आज पूरे दिन तापमान 18 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। उत्तर पश्चिम की तरफ से आने वाली ठंडी हवाएं हल्की ठंड बढ़ा सकती है। हालांकि, पिछले शुक्रवार से दिल्ली एनसीआर का AQI खराब श्रेणी में चला गया है।
Uttar Pradesh Weather: यूपी में आज शनिवार को कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश में दो दिनों तक अभी मौसम शुष्क बना रहेगा। इसी दौरान बादलों की आवाजाही लगी रहेगी, मगर दिन में धूप तेज तो शाम होते ही हल्की ठंडी का एहसास होगा। खासकर वेस्टर्न यूपी में तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक कम होने के आसार हैं।
Bihar Weather: बिहार का मौसम

बिहार के लिए फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम विभाग ने बताया है कि दिवाली तक बिहार में मौसम साफ़ रहेगा। दिन में तेज़ धूप खिलने से लोगों को हल्की ठंड का एहसास हो सकता है। दोपहर में गर्मी रहेगी, लेकिन शाम तक मौसम थोड़ा ठंडा हो सकता है। आगामी दिनों में राज्य में ठंड बढ़ सकती है।
Rajasthan Weather: राजस्थान का मौसम
राजस्थान में आज मौसम शुष्क और सामान्य रहेगा। राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन का तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है। धीमी हवाओं के साथ वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में रहने की संभावना है। दिवाली से पहले प्रदूषण बढ़ने की संभावना है, लेकिन आने वाले दिनों में मौसम स्थिर रहेगा।
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड का मौसम

उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है, दिन में धूप खिली है और रातें ठंडी हैं। पहाड़ी इलाकों में तापमान में काफ़ी उतार-चढ़ाव हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है, तापमान में हल्की गिरावट संभव है। लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।
Aaj Ka Mausam 18 October, MP Weather: एमपी का मौसम
मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम अब ठंडा हो रहा है और रातें शुष्क हो रही हैं। कुछ जिलों में बारिश का अनुमान है। इंदौर संभाग के चार जिलों बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर में शनिवार को बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।
Tamil Nadu Weather: तमिलनाडु का मौसम

तमिलनाडु के कोयंबटूर, नीलगिरी और तिरुप्पुर सहित नौ जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पूर्वोत्तर मानसून पूरे राज्य में गति पकड़ रहा है। अधिकारियों के अनुसार, शनिवार को कई पश्चिमी और दक्षिणी जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। प्रभावित जिलों में कोयंबटूर, नीलगिरी, तिरुप्पुर, थेनी, डिंडीगुल, इरोड, सलेम, नमक्कल और करूर शामिल हैं। इन क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।


Download Android App
Download iOS App




