आज ‘Good Friday’ पर आपके शहर में बैंक खुले रहेंगे या बंद? ब्रांच जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट

Summary :

Bank Holiday Today: अगर आप आज बैंक जाने की सोच रहे हैं, तो एक बार ये खबर पढ़ लें। आज शुक्रवार, 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के मौके पर देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। गुड फ्राइडे, ईसाई समुदाय के लिए बहुत खास दिन है, जिसे वह बड़े धूम-धाम से हर साल मनाते हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के ऑफिशियल कैलेंडर के मुताबिक, इस दिन देश के ज्यादातर प्रमुख शहरों में बैंक बंद रहेंगे, जिससे सामान्य बैंकिंग लेनदेन प्रभावित हो सकता है। आइए जानते हैं, आपके शहर में बैंक बंद रहेगा या नहीं। Bank Holiday Today: आज…

Bank Holiday Today: अगर आप आज बैंक जाने की सोच रहे हैं, तो एक बार ये खबर पढ़ लें। आज शुक्रवार, 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के मौके पर देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। गुड फ्राइडे, ईसाई समुदाय के लिए बहुत खास दिन है, जिसे वह बड़े धूम-धाम से हर साल मनाते हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के ऑफिशियल कैलेंडर के मुताबिक, इस दिन देश के ज्यादातर प्रमुख शहरों में बैंक बंद रहेंगे, जिससे सामान्य बैंकिंग लेनदेन प्रभावित हो सकता है। आइए जानते हैं, आपके शहर में बैंक बंद रहेगा या नहीं।

Bank Holiday Today: आज किन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक?

गुड फ्राइडे के मौके पर आज देश के ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद हैं। इनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं। इसके साथ ही साथ ही कई पूर्वोत्तर राज्यों में भी छुट्टी है।

गुड फ्राइडे ईसाई धर्म के लिए विशेष दिन है, जिसे Jesus Christ के बलिदान की याद में मनाया जाता है। इस वजह से इस दिन कई जगहों पर सार्वजनिक अवकाश रहता है।

Good Friday Bank Holiday 2026: बैंक बंद, लेकिन ये डिजिटल सेवाएं रहेंगी चालू

Good Friday Bank Holiday 2026
Good Friday Bank Holiday 2026 (Source: Social Media)

आज भले ही कुछ राज्यों में बैंक बंद हैं। लेकिन आप बैंकिग से जुड़े कुछ काम घर से ही निपटा सकते हैं। नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI (Google Pay, PhonePe) जैसी डिजिटल सर्विस 24×7 काम करेंगी। अगर आपको कैश की जरूरत पड़ती है, तो आप ATM से जाकर पैसा निकाल सकते हैं। बैंकों की छुट्टी या त्योहारों के सीजन में भीड़ से बचने के लिए डिजिटल बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इन राज्यों में आज खुले हैं बैंक

आपको बता दें कि देश के सभी राज्यों में बैंक बंद नहीं हैं। कुछ जगहों पर बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी। त्रिपुरा, चंडीगढ़, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में आज बैंक खुले रहेंगे। यहां गुड फ्राइडे की छुट्टी लागू नहीं होती, इसलिए सामान्य दिनों की तरह लोग बैंक से जुड़े काम निपटा सकते हैं।

Bank Holidays April 2026: अप्रैल में इस दिन बंद रहेंगे बैंक

तारीख दिन छुट्टी का कारण किन शहरों / जगहों पर बैंक बंद होंगे
1 अप्रैल बुधवार नए वित्त वर्ष की शुरुआत (Annual Closing) पूरे देश में
2 अप्रैल गुरुवार मोंडी गुरुवार केरल: कोच्चि, तिरुवनंतपुरम
3 अप्रैल शुक्रवार गुड फ्राइडे अहमदाबाद, भोपाल, बेंगलुरु, देहरादून, गुवाहाटी, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, दिल्ली, पटना, रायपुर, शिमला आदि
5 अप्रैल रविवार संडे पूरे देश में
11 अप्रैल शनिवार दूसरा शनिवार पूरे देश में
12 अप्रैल रविवार संडे पूरे देश में
14 अप्रैल मंगलवार डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती, महा विशुव संक्रांति, बिजू, बैसाखी अगरतला, अहमदाबाद, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, पटना, रांची
15 अप्रैल बुधवार बंगाली नया साल, बोहाग बिहू, विशु, हिमाचल दिवस अगरतला, गुवाहाटी, ईटानगर, कोच्चि, कोलकाता, शिमला, तिरुवनंतपुरम
16 अप्रैल गुरुवार बोहाग बिहू गुवाहाटी
19 अप्रैल रविवार संडे पूरे देश में
20 अप्रैल सोमवार बसव जयंती, अक्षय तृतीया बेंगलुरु
21 अप्रैल मंगलवार गरिया पूजा अगरतला
25 अप्रैल शनिवार चौथा शनिवार पूरे देश में
26 अप्रैल रविवार संडे पूरे देश में

ALSO READ: गुड फ्राइडे के दिन शेयर बाजार बंद रहेगा या खुला? देखें BSE और NSE की Holiday List

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।