Stock Market Today 3 Apr: खाड़ी देशों में जारी जंग के बीच भारतीय शेयर बाजार में कोहराम मचा हुआ है। लेकिन आज गुड फ्राइडे के दिन पर भारतीय शेयर बाजार बंद हैं। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर कोई भी ट्रेडिंग गतिविधि नहीं होगी। बाजार में यह अप्रैल महीने की पहली और इस सप्ताह की दूसरी छुट्टी है। इससे पहले 31 मार्च को महावीर जयंती के कारण भी बाजार बंद रहा था।
Stock Market Today 3 Apr: ट्रेडिंग पूरी तरह बंद

स्टॉक एक्सचेंज की Holiday List के अनुसार, इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स, एनडीएस-आरएसटी और ट्राई पार्टी रेपो सेगमेंट के साथ-साथ कमोडिटी डेरिवेटिव्स और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट (ईजीआर) सेगमेंट में भी ट्रेडिंग पूरी तरह बंद रहेगी। निवेशकों के लिए राहत की बात यह है कि अब बाजार सोमवार यानी 6 अप्रैल से फिर से सामान्य रूप से खुलेगा और सभी ट्रेडिंग गतिविधियां शुरू हो जाएंगी, क्योंकि 4 और 5 अप्रैल को शनिवार और रविवार की छुट्टी के कारण बाजार में साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
Asian Market Today: एशियाई और यूरोपीय शेयर बाजार बंद
वैश्विक स्तर पर भी गुड फ्राइडे के कारण प्रमुख बाजारों में छुट्टी रहेगी। अमेरिका सहित कई एशियाई और यूरोपीय शेयर बाजार शक्रवार को बंद रहेंगे, जिससे वैश्विक ट्रेडिंग पर भी असर देखने को मिलेगा। कमोडिटी बाजार की बात करें तो देश का प्रमुख एक्सचेंज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) भी आज पूरी तरह बंद रहेगा। इसमें सुबह और शाम दोनों सत्रों में ट्रेडिंग नहीं होगी, जिसके चलते सोना, चांदी, कच्चा तेल, तांबा और अन्य धातुओं में कोई कारोबार नहीं होगा।
Stock Market Holiday List

अप्रैल महीने में कुल दो हॉलिडे हैं। आज गुड फ्राइडे के बाद अगली छुट्टी 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के मौके पर होगी। वहीं साल 2026 में कुल 20 स्टॉक मार्केट छुट्टियां निर्धारित हैं, जिनमें से 4 वीकेंड पर पड़ती हैं। जिससे नियमित कारोबारी दिनों में बाजार कुल 16 दिन बंद रहेगा, जिनमें से अब तक 5 छुट्टियां हो चुकी हैं। निवेशकों के लिए आज का दिन पूरी तरह अवकाश का है, और बाजार की गतिविधियां अब अगले कारोबारी दिन यानी सोमवार से ही देखने को मिलेंगी।
ALSO READ: ट्रंप के संबोधन के बाद भारतीय शेयर बाजार क्रैश, Sensex 1,400 अंक टूटा, एशियाई बाजारों में मचा कोहराम


Download Android App
Download iOS App




