Bank Strike Today: लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक! कर्मचारियों की हड़ताल, जानें क्या है वजह

Summary :

आज से लगातार तीन दिनों तक एसबीआई, पीएनबी और यूनियन बैंक सहित कई सरकारी और निजी बैंक बंद रहेंगे। ये बैंक यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) द्वारा 5-दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर बुलाई गई हड़ताल के कारण शुक्रवार को बंद हैं।

आज से लगातार तीन-चार दिनों तक एसबीआई, पीएनबी और यूनियन बैंक समेत कई सरकारी और निजी बैंक बंद रहेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की हड़ताल की वजह से आज शुक्रवार को बैंक बंद हैं। जबकि 12 सितंबर को दूसरा शनिवार और 13 सितंबर को रविवार का साप्ताहिक अवकाश है। बैंक यूनियनों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो 26 अक्टूबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।

लगातार 4 दिन क्यों बंद रहेंगे बैंक?

  • 11 सितंबर 2026 को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के नेतृत्व में देशव्यापी हड़ताल की वजह से बैंक बंद रहेंगे या फिर काम प्रभावित हो सकते हैं।
  • 12 सितंबर को महीने का दूसरा शनिवार है, तो इस दिन बैंक की छुट्टी होती है।
  • 13 सितंबर को रविवार है।
  • 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी का त्योहार है, इस वजह से कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

क्या है यूनियन की मांग?

बैंक यूनियनों और आईबीए (IBA) के बीच 8 मार्च 2024 को हुए 12वें द्विपक्षीय समझौते में 5-डे बैंकिंग लागू करने पर सहमति बनी थी। इसके तहत कर्मचारियों को 5-डे वर्किंग लागू करने और हर दिन 40 मिनट अतिरिक्त काम करने का प्रावधान है। ताकि शनिवार और रविवार को पूरी छुट्टी (Full Day Week Off) मिल सके। हालांकि, प्रस्ताव को मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास भेजे जाने के बावजूद, दो साल से अधिक समय बीत जाने पर भी वित्त मंत्रालय से इसको मंजूरी नहीं मिली। इसी वजह से ये हड़ताल की जा रही है।

बैंकिंग सेवा पूरी तरह बंद रहेगी?

bank strike today
Bank Strike Today (Image- Social Media)

हड़ताल और छुट्टियों के दौरान भले ही बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन यूपीआई, इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं पूरी तरह चालू रहेंगी। कैश निकालने के लिए एटीएम भी उपलब्ध रहेंगे। हालांकि, बैंक जाकर कैश जमा करने, चेक क्लियरेंस, केवाईसी या फिजिकल डॉक्यूमेंट जमा करने जैसे काम प्रभावित हो सकते हैं जिनके लिए बैंक शाखा जाना जरूरी होता है।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।