मुंबई : भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा समिति की बैठक शुरू होने से पहले मंगलवार को शेयर बाजारों की शुरुआत मिली-जुली रही। घरेलू और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच निवेशकों का रुख सावधानी भरा है। बीएसई का 30 कंपनियों का शेयर सूचकांक सेंसेक्स 42.81 अंक यानी 0.12 घटकर 36,539.93 अंक पर चल रहा है।
इसी तरह एनएसई का 50 कंपनियों का सूचकांक निफ्टी 16.45 अंक यानी 0.15 प्रतिशत गिरकर 10,895.80 अंक पर चल रहा है।सोमवार को सेंसेक्स 113.31 अंक चढ़कर 36,582.74 अंक पर और निफ्टी 18.60 अंक बढ़कर 10,912.25 अंक पर बंद हुआ था। ब्रोकरों के अनुसार रिजर्व बैंक की तीन दिन चलने वाली मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक से पहले निवेशकों का रुख सावधानी भरा है।
रिजर्व बैंक की बैठक मंगलवार से शुरू होनी है। मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सबसे ज्यादा नुकसान में भारती एयरटेल का शेयर रहा। यह चार प्रतिशत घटकर चल रहा है। इसकी अहम वजह मूडीज द्वारा कंपनी की क्रेडिट रेटिंग एक स्तर घटाया जाना है।


Download Android App
Download iOS App



