उद्योग समूह अदाणी ग्रुप कर्ज के बोझ से दबी सरकारी एयरलाइन एयर इंडिया के लिए बोली लगा सकता है। ग्रुप के सूत्रों के मुताबिक कंपनी में इस मुद्दे पर आंतरिक तौर पर विचार-विमर्श का दौर जारी है कि कंपनी को एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट दाखिल करना चाहिए या नहीं।
अभी इस पर बातचीत शुरुआती स्तर पर है। यदि ग्रुप ईओआई दाखिल करती है तो यह उसके डायवर्सिफिकेशन की दिशा में एक और मोड़ होगा।
अदाणी ग्रुप विभिन्न उद्योग क्षेत्रों में सक्रिय है, इनमें खाद्य तेल, फूड से लेकर माइनिंग और मिनरल्स जैसे उद्योग क्षेत्र शामिल हैं। इसने एयरपोर्ट ऑपरेशन और मैंटेनेंस के कारोबार में भी कदम रखा है।
इसने 2019 में छह एयरपोर्ट्स के निजीकरण की बोली जीती है। इनमें अहमदाबाद, लखनऊ, जयपुर, गुवाहाटी, तिरुवनंतपुरम और मेंगलुरू के एयरपोर्ट शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



