1 May से देश में हुए बड़े बदलाव, जानें आज से क्या हुआ महंगा और सस्ता

Summary :

ATM ट्रांजेक्शन शुल्क में बदलाव, अब 23 रुपये चार्ज

1 मई से देश में कई बड़े आर्थिक बदलाव हुए हैं। दूध की कीमतों में वृद्धि से उपभोक्ताओं पर महंगाई का असर पड़ेगा, जबकि कमर्शियल LPG सिलेंडर और विमान ईंधन की कीमतों में कमी से थोड़ी राहत मिलेगी। ATM ट्रांजेक्शन के नियमों में भी बदलाव आया है, जिससे अतिरिक्त ट्रांजेक्शन पर अब अधिक शुल्क लगेगा।

1 मई से देश में कई बड़े बदलाव हुए है। इन बदलावों के कारण उपभोक्ताओं को महंगाई की मार का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि 1 मई से कई खाद्य सामान जैसे दूध के भाव बढ़ना ATM से पैसा निकालना महंगा हो गया है वहीं दूसरी तरफ विमान का ईंधन, lpg गैस कि कीमतें सस्ती हो गई है। आज से मई का महीना शुरू होते ही इन बदलावों का असर ग्राहकों की जेब में पड़ने वाला है।

अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी की दूध के दामों में बढ़ोतरी, 2 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा

ATM से ट्रांजेक्शन हुआ महंगा

ATM से कहीं भी कभी भी पैसा निकालना आसान हो गया है लेकिन इसके लिए सिर्फ महिने में 5 बार  ही फ्री ट्रांजेक्शन कर सकते है। अगर उपभोक्ता महीने में 5 बार से अधिक ATM से ट्रांजेक्शन करता है तो पहले 21 रुपये का चार्ज लगता था लेकिन  अब 1 मई से यह नियम बदल गए है। अब महीने में 5 से अधिक ट्रांजेक्शन करने पर 21 रुपये के बदले 23 रुपये का चार्ज लगेगा।

दूध हुआ महंगा

अमूल और मदर डेयरी दूध हुआ महंगा

दूध की कीमतों में बढ़ोतरी होने से आम आदमी को महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी। बता दें कि अमूल दूध में 2 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। यह कीमत 1 मई से लागू हो जाएगी। अमूल दूध से पहले मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। मदर डेयरी ने उपभोक्ताओं के लिए दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर कीमत बढ़ाने की घोषणा कर दी है।

LPG सिलेंडर हुआ सस्ता

1 मई से सिलेंडर के दाम में बदलाव हुआ है। बता दें कि ऑयल कंपनियां सिलेंडर के दाम में बदलाव करती है और 1 मई से 19kg वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 14.50 रुपये घटा दी है। इस घटती कीमत से उपभोक्ता को मामूली राहत मिलेगी। लेकिन यह कीमत कमर्शियल सिलेंडर की घटायी है और घलेलू सिलेंडर के दाम  में कोई कटौती नहीं की गई है।

विमान ईंधन की कीमत हुई कम

विमान कंपनियों के लिए यह राहत देने वाली खबर है कि विमान ईंधन में 3954.38/KL कम कर दी गई है। जिससे माना जा रहा है कि विमान की टिकट में कमी हो सकती है। विमान ईंधन की कटौती की दरें 1 मई से लागू हो जाएगी।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।