Bitcoin Price Crash : भारत में जहां स्टॉक मार्केट में तेजी देखने को मिली तो वहीं क्रिप्टोकरेंसी का बाजार बुरी तरह धड़ाम हो गया। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो का ग्लोबल मार्केट कैप करीब 4 फीसदी गिरकर 2.25 ट्रिलियन रह गया। यानी क्रिप्टो निवेशकों को पिछले 24 घंटे में 0.08 ट्रिलियन डॉलर (करीब 7.26 लाख करोड़ रुपये) का नुकसान हो गया। इस गिरावट से बिटकॉइन और पाई नेटवर्क जैसी क्रिप्टो भी नहीं बच पाईं।
Bitcoin Price Crash : कैसा है हाल

बता दें, बिटकॉइन की कीमत में सोमवार 23 फरवरी को भारी गिरावट देखी गई जो 5% गिरकर 65,000 डॉलर से नीचे चला गया। वहीं भविष्य का बिटकॉइन कहे जाने वाले पाई नेटवर्क कॉइन में 7 फीसदी की गिरावट आ गई। क्रिप्टो मार्केट में गिरावट इसलिए आई क्योंकि एशिया के बाजारों ने डोनाल्ड ट्रंप के 15% ग्लोबल टैरिफ पर प्रतिक्रिया दी, जिसकी घोषणा वीकेंड पर हुई थी। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने अमेरिकी टैरिफ को रद्द कर दिया था। इसके बाद ट्रंप ने दुनिया के लगभग सभी देशों पर 15 फीसदी का फ्लैट टैरिफ लगा दिया था। यह फैसला क्रिप्टो बाजार के लिए किसी झटके से कम नहीं था और बाजार बुरी तरह टूटने लगा।
इसके अलावा क्रिप्टो मार्केट में इस तरह की गिरावट का एक कारण मध्य पूर्व देशों में युद्ध की आशंका को बताया जा रहा है। बता दें, पिछले कुछ समय से अमेरिका और ईरान के बीच तनातनी चल रही है, साथ में मीटिंग होने के बावजूद लगातार एक दूसरे को धमकियाँ दी जा रही हैं, जो पूरे मध्य पूर्व देशों के लिए खतरे की घंटी है।
Cryptocurrency Market Crash : पिछले साल के मुकाबले धड़ाम

ज्ञात हो, साल 2025 में जो बिटकॉइन काफी मजबूत स्थिति में थी, आज वह जमीन रगड़ खा रही है कि निवेशकों के होश उड़े हुए हैं. सोमवार को जब दुनिया काम पर लौटी तो बिटकॉइन 5% की गिरावट के साथ मातम मना रही थी. हालांकि, बाद में इसमें कुछ सुधार हुआ और यह 3.42 फीसदी गिरकर 65684 डॉलर पर कारोबार करने लगी.
अब इसके बाद यह सवाल अब एक ही सवाल सबके जेहन में है कि क्या यह सिर्फ एक गिरावट है जैसा दूसरी जगह होता है या क्रिप्टो के खात्मे का यह एक संकेत है? यह सवाल वाजिब भी है क्योंकि इस साल अब तक बिटकॉइन 26% और अपने उच्चतम स्तर से 47% से अधिक टूट चुका है. दूसरी ओर एथेरियम (Ether) भी 3.9% गिरकर 1,867 डॉलर पर आ गया है, मानो पूरी क्रिप्टो मंडली ही डूबने की कसम खा चुकी हो.
Bitcoin Huge Fall : और गिर सकती है क्रिप्टो करेंसी
सीएनबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, मार्केट के पंडितों की मानें तो यह तो बस ट्रेलर है. 10xरिसर्च के मार्कस थिएलन का कहना है कि यह एक क्लासिक ‘बेयर मार्केट’ है. उन्होंने डराने वाली भविष्यवाणी की है कि बिटकॉइन अभी $50,000 तक और गिर सकता है. निवेशकों का भरोसा डगमगा चुका है और लिक्विडिटी सूख रही है. बीटीएसई के सीओओ जेफ मेई के मुताबिक, टैरिफ दरों में इस अचानक बढ़ोतरी ने निवेशकों को इतना डरा दिया है कि वे अपनी क्रिप्टो परिसंपत्तियां कौड़ियों के भाव बेचकर भाग रहे हैं.
यह भी पढ़ें – 590 करोड़ का घोटाला, 20% तक टूटा IDFC First Bank का शेयर, निवेशकों में मचा हड़कंप, ₹14,000 करोड़ स्वाहा


Download Android App
Download iOS App




