Team India coach hints about Sanju Samson: साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद टीम इंडिया की जमकर आलोचना हो रही है. टीम मैनेजमेंट से लेकर कप्तान व प्लेयर्स हर किसी पर निशाना साधा जा रहा है. सबसे ज्यादा सवाल इंडियन टीम की प्लेइंग इलेवन पर उठ रहा है. जिसमें एक दो नाम ऐसे हैं, जिन्हें बार-बार मौके मिल रहे हैं, मगर उनके बैट से रन नहीं निकले हैं.
वहीं दूसरी तरफ बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को बार-बार इग्नोर किया जा रहा है. जिसमें से एक विकेटकीपर बैटर संजू सैमसन हैं. उन्हें लेकर टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रेयान टेन डेशकाटे ने बड़ा बयान दिया.
Team India coach hints about Sanju Samson: संजू सैमसन को लेकर बोले टीम इंडिया के कोच

संजू सैमसन को एक बार फिर खिलाने की मांग जोरों पर है. आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस अच्छी नहीं रही है. जिनमें ओपनर अभिषेक शर्मा व नंबर-3 के बैटर तिलक वर्मा शामिल हैं. इनमें से किसी एक की जगह संजू को उतारने की सोशल मीडिया पर चर्चाएं हो रही हैं.
साथ ही भारतीय टीम के असिस्टेंट कोच रेयान टेन डेशकाटे ने भी 31 वर्षीय प्लेयर को लेकर एक बड़ा हिंट दे दिया है. रेयान साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले के बाद प्रेस कांफ्रेंस में पहुंचे थे. जहां उनसे संजू सैमसन को लेकर सवाल पूछा गया. जिसके जवाब में उन्होंने कहा,

“देखिए, टीम में काफी अनुभवहीनता है और आप एक स्थिर टीम चाहते हैं. इन खिलाड़ियों ने पहले भी कई बार अच्छा किया है. ये सभी शानदार खिलाड़ी हैं. तो क्या आप उन्हीं खिलाड़ियों के साथ बने रहेंगे या बदलाव करेंगे? क्या हम उन्हीं खिलाड़ियों के साथ बने रहेंगे जिन्होंने पिछले 18 महीनों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और जो फिलहाल रनों की तलाश में हैं? या फिर हम बदलाव करके संजू को टीम में शामिल करेंगे, जो एक शानदार खिलाड़ी हैं और जाहिर तौर पर बल्लेबाजी क्रम में एक दाएं हाथ के बल्लेबाज के होने से रणनीतिक रूप से भी मदद मिलेगी? मुझे यकीन है कि आने वाले कुछ दिनों में इन दो बेहद महत्वपूर्ण मैचों से पहले इस पर खूब चर्चा होगी.”
इस टी20 विश्व कप में एक मैच खेल चुके हैं संजू सैमसन

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में संजू सैमसन एक मैच खेल चुके हैं. नामीबिया के खिलाफ टीम इंडिया के रेगुलर ओपनर अभिषेक शर्मा नहीं खेले थे. जो पेट में इंफेक्शन होने के चलते बाहर गए थे. उनकी जगह संजू को अंतिम-11 में शामिल किया गया. राइट हैंड बैटर ने इस मैच में केवल 8 गेंदों पर 22 रन जड़े थे. जिसमें 3 छक्के व एक चौका शामिल था.
Read More: शिखर धवन की शादी में इन सितारों ने लगाए चार चांद, यहां देख सकते हैं तस्वीरें






















