BSPGCL Power Supply Deal: 2,400 मेगावाट बिजली की सप्लाई, Adani पावर ने BSPGCL के साथ एग्रीमेंट पर किए हस्ताक्षर

Summary :

BSPGCL Power Supply Deal: अदाणी पावर लिमिटेड (APL) ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहार स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड (BSPGCL) के साथ राज्य को 2,400 मेगावाट बिजली की सप्लाई के लिए 25 वर्ष के पावर सप्लाई एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए हैं। इस एग्रीमेंट के तहत भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट सेक्टर थर्मल पावर जनरेटर कंपनी बिहार के भागलपुर जिले के पीरपैंती में स्थापित होने वाले ग्रीनफील्ड अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल प्लांट से प्रस्तावित पावर की सप्लाई करेगी। BSPGCL Power Supply Deal यह प्रगति पिछले महीने अगस्त में APL को BSPGCL से नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) और साउथ…

BSPGCL Power Supply Deal: अदाणी पावर लिमिटेड (APL) ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहार स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड (BSPGCL) के साथ राज्य को 2,400 मेगावाट बिजली की सप्लाई के लिए 25 वर्ष के पावर सप्लाई एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए हैं। इस एग्रीमेंट के तहत भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट सेक्टर थर्मल पावर जनरेटर कंपनी बिहार के भागलपुर जिले के पीरपैंती में स्थापित होने वाले ग्रीनफील्ड अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल प्लांट से प्रस्तावित पावर की सप्लाई करेगी।

BSPGCL Power Supply Deal

BSPGCL Power Supply Deal
BSPGCL Power Supply Deal

यह प्रगति पिछले महीने अगस्त में APL को BSPGCL से नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) और साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPDCL) की ओर से दिए गए लेटर ऑफ अवार्ड के बाद हुई है। अदाणी पावर ने 6.075 रुपए प्रति किलोवाट घंटे की न्यूनतम सप्लाई रेट की पेशकश कर यह परियोजना हासिल की।

Adani Power Agreement

APL ने बताया कि कंपनी डिजाइन, बिल्ड, फाइनेंस, ओन एंड ऑपरेट (DBFOO) मॉडल के तहत नए प्लांट (800 मेगावाट x 3) और इसके सपोर्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण पर लगभग 3 अरब डॉलर का निवेश करने की योजना बना रही है। भारत सरकार की शक्ति पॉलिसी के तहत इस पावर प्लांट के लिए कोयला लिंकेज आवंटित किया गया है।

APL Target

BSPGCL Power Supply Deal
BSPGCL Power Supply Deal

 

यह परियोजना निर्माण चरण के दौरान लगभग 10,000 से 12,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित करेगी और इसके शुरू होने पर 3,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। एपीएल का लक्ष्य 60 महीनों में इस प्लांट को चालू करना है। इससे पहले भारत में थर्मल पावर टेंडर में ग्रीनशू ऑप्शन को अपनाने के साथ एपीएल को एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (एमपीपीएमसीएल) से कुल 1,600 मेगावाट क्षमता के लिए लेटर ऑफ अवार्ड (एलओए) मिल चुका है।

Adani Power MP

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में स्थित 800-800 मेगावाट की दोनों यूनिट अपॉइंटेड डेट से 60 महीनों के भीतर चालू हो जाएंगी। कंपनी प्लांट और इसके सपोर्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को सेटअप करने के लिए लगभग 21,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। इस परियोजना से भी रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। कंपनी के अनुसार, इस परियोजना से निर्माण चरण के दौरान 9,000-10,000 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की उम्मीद है।

ALSO READ: Retail Inflation: अगस्त में भारत की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 2.07 प्रतिशत हुई, आम आदमी पर क्या पड़ेगा असर?

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।