अक्टूबर के शुरू होते ही त्योहारी सीजन की चमक भी बाजार में दिखने लगी और आज हम उन लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आये है जो आने वाले दिनों कार खरीदने का मन बना रहे है। कई बड़ी कार निर्माता कंपनियां अपने एसयूवी कार मॉडल्स पर भारी डिस्काउंट ऑफर्स लेकर आ रही है जो ग्राहकों के लिए लाभ दायक है।
कुछ कार निर्माता कंपनियां अपने नए मॉडल लांच करने से पहले पुरानी इन्वेंट्री को खत्म करने के लिए अच्छे डिस्काउंट ऑफर्स लेकर आई है। तो आईये जानते है किन मॉडल्स पर आपको मिलेगा बेहतरीन डिस्काउंट।
जीप कंपास
डिस्काउंट – 60,000 रुपये तक
मजबूत और पावरफुल एसयूवी कांसेप्ट में कंपास कंपनी जीप मॉडल पर रेंज के हिसाब से 60,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। एसयूवी श्रेणी में इस मॉडल की मांग में बढ़त देखने को मिली है।
मारुति सुजुकी अर्टिगा
डिस्काउंट – 75,000 रुपये
मारुति भी अपने मॉडल अर्टिगा MPV जैसे कुछ वेरिएंट्स पर 75,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। जल्द ही मारुति सेकंड जनरेशन मारुति अर्टिगा लांच ककरने वाली है इसलिए पुरानी इन्वेंट्री को डिस्काउंट के साथ निकलने की तैयारी है।
टाटा हेक्सा
डिस्काउंट – 1 लाख रुपये तक
7-सीट एसयूवी सेगमेंट में टाटा भी अपने हेक्सा मॉडल पर 90,000 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रहे हैं। प्रीमियम इंटीरियर्स और बेहतर केबिन स्पेस वाली गाडी लेने वाले लोगों के लिए ये एक बेहतरीन विकल्प है।
हुंडई टूसों
डिस्काउंट – 1.5 लाख रुपये तक
बात डिस्काउंट की हो तो हुंडई कहा पीछे रहने वाली है। हुंडई के डीलर्स पर टूसों एसयूवी पर 1.5 लाख रुपये तक का आकर्षक डिस्काउंट दिया जा रहा है। जीप कंपास और होंडा CR-V को टक्कर देने वाली इस एसयूवी की भी मार्किट में अच्छी डिमांड है।
मर्सिडीज-बेंज GLC 300
डिस्काउंट – 6 लाख रुपये तक
ऑडी Q5, BMW X3 और लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट को टक्कर देने के लिए मर्सिडीज बेंज ने भी अपने मॉडल GLC 300 पर 6 लाख रुपये तक का डिस्काउंट और बेनेफिट्स की तैयारी कर ली है। प्रीमियम लग्जरी एसयूवी के तौर पर ये एक शानदार विकल्प है।


Download Android App
Download iOS App









