बॉलीवुड में शाहिद,क्वीन,सिटी लाइट,अलीगढ़ और बरेली की बर्फी जैसी फिल्मों में हर अदा का रोल निभाने वाले Raj Kumar Rao इन दिनों खूब चर्चा में हैं। स्त्री फिल्मी की कमायाबी को लेकर राजकुमार राव और उनकी गर्लफें्रड पत्रलेखा का रिश्ता पूरे बॉलीवुड के लिए एक मिसाल माना जाता है। बता दें कि इस कपल ने कभी भी अपने रिश्ते को दुनिया से नहीं छुपाया है।
https://www.instagram.com/p/BdJte48gV6N/?utm_source=ig_embed
राजकुमार राव अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के बारे में बताई यह बात
हाल ही में जब राजकुमार राव से उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- पत्रलेखा मेरी बहुत अच्छी दोस्त है। हम जब भी मिलते हैं फिल्मों की बात करते हैं। एक्टिंग की बात करते हैं घूमने की बात करते हैं। हमने कभी शादी और बच्चों की बात नहीं की।
राजकुमार राव ने बताया- जब मेरी मां पत्रलेखा से पहली बार मिली थीं उन्होंने कहा था ये तुम्हारी जिंदगी की आखिरी लड़की है। राजकुमार राव ने ये सारी बातें अनाइता श्रॉफ अदजानिया के टॉक शो पर कहीं। राजकुमार राव ने बताया- मैं बहुत ज्यादा रोमांटिक हूं। मेरा पहला क्रश क्लास 3 में ही हो गया था।
Raj Kumar Rao ने अपनी शादी को लेकर बात की। उन्होंने कहा शादीहोगी लेकिन हमने अभी तारीख तय नहीं की है। हम जल्द में कभी भी शादी नहीं कर रहे हैं। फिलहाल हम अपने करियर पर ध्यान दे रहे हैं।’
यह पूछे जाने पर कि वह शादी के रिवाज में कितना यकीन रखते हैं उन्होंने कहा, ‘इसका जवाब देना काफी मुश्किल है। मुझे लगता है कि रिलेशनशिप का मतलब दो लोगों के बीच सही मायनों में खुश रहना और एक-दूसरे के साथ सहज महसूस करना है। मुझे यकीन है कि यह कई लोगों के साथ काम करता है।
Raj Kumar Raoने आगे कहा…
‘पत्रलेखा और मैं 6 साल से ज्यादा समय से एकसाथ हैं और एक-दूसरे के साथ खुश हैं। अगर हम शादी कर लेंगे तो भी खुश रहेंगे। मैं ऐसे कई लोगों को जानता हूं जिन्होंने शादी नहीं की है लेकिन साथ में रह रहे हैं और खुश हैं।
Raj Kumar Rao के मुताबिक ऐसा नहीं है कि हम शादी के बारे में नहीं सोच रहे हैं लेकिन इसका तनाव नहीं लेना चाहते हैं। मुझे मालूम है कि शादी होगी हमारा परिवार भी यही चाहता है लेकिन वे इसे लेकर कोई प्रेशर नहीं बनाते हैं।


Download Android App
Download iOS App








