केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सरकार ने महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) में 13 प्रतिशत इजाफे का ऐलान किया है। सरकार के इस फैसले का फायदा पांचवें और छठें वित्त आयोग के तहत सैलरी पाने वाले कर्मचारियों को होगा। सरकार ने हाल में ही 7वें वेतन आयोग के तहत डीए में 3 प्रतिशत का इजाफा किया है।
केंद्र के इस ऐलान के बाद 5वें वित्त आयोग के तहत सैलरी पाने वाले केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाकर 368 प्रतिशत से 381 प्रतिशत कर दिया गया है। वहीं, छठें वित्त आयोग के तहत सैलरी पाने वाले कर्मचारियों को 196% की जगह 203% महंगाई भत्ता मिलेगा।
मिलेगा 3 महीने का एरियर
वित्त मंत्रालय के अंतर्गत आने व्यय विभाग की तरफ से इसको लेकर एक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। कर्मचारियों को बढ़ा हुआ डीए 1 जनवरी 2022 से मिलेगा। इसके साथ ही इन कर्मचारियों को 3 महीने का एरियर भी दिया जाएगा।

गौरतलब है कि सरकार ने हाल में, कर्मचारियों के डीए में 3% की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद कर्मचारियों का डीए बढ़ कर कुल 34% हो गया है। कर्मचारियों को जनवरी से इसका लाभ दिया जाएगा। इसके साथ ही, उन्हें 3 महीने का एरियर भी दिया जाएगा। महंगाई भत्ता बढ़ने से केंद्रीय कर्मचारियों के अन्य भत्ते भी बढ़ जाएंगे. इससे ट्रेवल अलाउंस और हाउस रेंट अलाउंस में भी इजाफा होगा।

किस आधार पर होती है DA में बढ़ोतरी
कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी की गणना उनकी बेसिक सैलरी के आधार पर की जाती है। यानी अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 21 हजार रुपए हैं तो अब उसे 31% की जगह 34% के हिसाब से डीए दिया जाएगा। यानी अब बेसिक सैलरी का 34 फीसदी जोड़कर वेतन में दी जाएगी। इसके अलावा बाकी भत्तों में भी बढ़ोतरी होने के कारण कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफा होगा।


Download Android App
Download iOS App



