LPG कनेक्शन ग्राहकों के लिए अब e-KYC कराने के लिए ज्यादा दिन नहीं बचे है। अगर आपने भी अभी तक e-KYC नहीं कराया है तो इसे जल्द पूरा करा लें क्योंकि इसकी अंतिम तारीख में सिर्फ 1 दिन बचा है और 23 अगस्त 2026 तक इसे कराने की अंतिम तारीख है। बता दें कि पहले 16 अगस्त को अंतिम तारीख तय की गई थी लेकिन अब इसे बढ़ा दिया गया है। e-kyc कराने के लिए आधार कार्ड और मोबाइल नं. होना जरूरी है और आप घर बैठे यह काम खुद कर सकते है।
घर बैठे कैसे करें e-KYC
भारत में Indane, Bharat Gas, HP Gas LPG का कनेक्शन देते है जिसके चलते E-KYC कराने के लिए इन कंपनियों के ऐप पर ल़ॉगिन करना होगा।
- कंपनी ऐप को खोलें और लॉगिन करें
- LPG कनेक्शन से जुड़े नंबर से लॉगिन करके OTP से वेरिफाई करें।
- e-KYC/Aadhaar authentication का विकल्प चुनें
- फेस स्कैन करने के बाद वेरिफिकेशन सबमिट करें
क्या बंद हो जाएगा कनेक्शन?
23 अगस्त तक अगर आपने E-KYC नहीं कराया तो आपके LPG कनेक्शन प्रभावित हो सकता है। बता दें कि यह कनेक्शन बंद नहीं होगा लेकिन इससे जुड़े काम पेंडिग में रह सकते है जिससे आपके दी गई अंतिम तारीख से पहले ही E-KYC कराना चाहिए। बताया जा रहा है कि अभी तक लाखों ग्राहकों ने यह काम नहीं कराया है जिसके चलते अनुमान लगाया जा रहा है कि अंतिम तारीख को बढ़ा दिया जा सकता है लेकिन अभी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।



Download Android App
Download iOS App




