दिल्ली के निहाल विहार में घरेलू विवाद में पत्नी के परिवार वाले हत्यारे बन गए और घर में घुसकर 31 साल के सॉफ्टेवयर इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। बता दें कि पती और पत्नी विनय-रेखा के बीच एक बच्चे को दवा देने के लिए यह विवाद शुरू हुआ था लेकिन कुछ समय बाद रेखा ने अपने परिवार वालों को घर में बुला लिया और उन्होंने घर में विनय को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया है और अब पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया है।
परिवार ने लगाया आरोप

परिवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि इसमें रेखा के पिता, दो भाई,भाभी चाचा समेत परिवार के लोग मौजूद थे और उन्होंने विनय के साथ मारपीट शुरू की, गला दबाया और कई बार हाथापाई की गई। इस दौरान बीच-बचाव और बचाने की कोशिश के बाद रेखा के परिवार ने हमला किया और अस्तपताल में डॉक्टरों विनय को मृत घोषित कर दिया।
चार आरोपियों को गिरफ्तार किया
पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर दिया है और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें पत्नी रेखा, दोनों भाई और एक अन्य शामिल है सभी पर धारा 103(1) और 3(5) लगाकर मामला दर्ज किया गया है। साथ ही फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत जुटाए है और जांच की जा रही है।
पहले भी अनबन थी जारी
इस घरेलू विवाद से पहले भी विनय और रेखा के बीच में अनबन जारी थी और विनय के परिवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि रेखा तीसरी मंजिल पर अलग कमरे में रहती थी और अधिकतर झगड़े होते रहते थे साथ ही कई बार रेखा के भाई ने विनय को जान से मारने की भी धमकी दी थी लेकिन अब यह मामूली विवाद लगातार बढ़ने के बाद हिंसा में बदल गया है और विनय की मौत हो गई है।



Download Android App
Download iOS App




