कोरोना वायरस से देश और दुनिया की अर्थव्यवस्था पर भारी असर पड़ा रहा है। वायरस के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए सरकार ने 21 दिनों के लिए लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। इसी के चलते कमोडिटी एक्सचेंजों ने ट्रेडिंग का समय भी घटा दिया है।
देश के वायदा बाजारों में अब शाम पांच बजे तक ही कारोबार होगा। कमोडिटी एवं कमोडिटी डेरिवेटिव्स की ट्रेडिंग का समय घटाने का फैसला भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड यानी (सेबी) ने लिया है। सेबी के फैसले के बाद देश का सबसे बड़ा वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स समेत सभी एक्सचेंजों ने सभी कमोडिटी में ट्रेडिंग का समय घटाकर शाम पांच बजे तक कर दिया है।
ट्रेडिंग के समय में बदलाव के बाद अब एमसीएक्स पर कारोबार की शुरुआत सुबह 9 बजे जबकि सत्र की क्लोजिंग शाम पांच बजे होगी। इससे पहले एमसीएक्स पर कुछ कमोडिटी में रात 11.55 तक जबकि कुछ में रात 9 बजे तक ट्रेडिंग चलती थी। एमसीएक्स पर ट्रेडिंग के समय में किया गया बदलाव 30 मार्च से लागू होगा।


Download Android App
Download iOS App



