नई दिल्ली : साख निर्धारक एजेंसी क्रिसिल ने सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के बांडों की साख को ‘निगरानी’ श्रेणी में डाल दिया है। पीएनबी में 177.17 करोड़ डॉलर (करीब 11,400 करोड़ रुपये) के फर्जी लेनदेन के खुलासे के बाद क्रिसिल ने यह कदम उठाया है। क्रिसिल ने साख में बदलाव की सूचना पीएनबी को दी है। एजेंसी ने कहा है कि पीएनबी के बांडों की साख में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन फिलहाल उन्हें ‘निगरानी’ श्रेणी में डाल दिया गया है।
साख पर अंतिम फैसला इस बात पर निर्भर करेगा कि इस मामले में आगे किस प्रकार की स्थिति बनती है। क्रिसिल ने बताया कि उसने बैंक प्रबंधन से संपर्क कर इस फर्जीवाड़े से उत्पन्न देनदारी, इनके लिए किये जाने वाले वित्तीय प्रावधान, पूंजीकरण अनुपात पर संभावित असर, उसे मिलने वाली अतिरिक्त पूंजी आदि के बारे में जानकारी ली है। उसने कहा है कि चालू वित्त वर्ष में सरकार द्वारा 5,473 करोड़ रुपये के पुन:पूंजीकरण की उम्मीद के मद्देनजर बैंक पर वित्तीय प्रावधानों का बहुत ज्यादा असर पड़ने की आशंका नहीं है।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



