नई दिल्ली : घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या जनवरी में लगातार चौथे महीने एक करोड़ के पार रही। पिछले महीने देश में एक करोड़ 14 लाख 65 हजार लोगों ने हवाई यात्रा की जो अब तक का रिकॉर्ड है। यह पिछले साल जनवरी के 95 लाख 79 हजार की तुलना में 19.69 प्रतिशत ज्यादा है। जनवरी में भी इंडिगो की बाजार हिस्सेदारी सबसे ज्यादा 39.7 प्रतिशत रही और 45 लाख 57 हजार यात्रियों ने यात्रा के लिए उसे चुना।
बाजार हिस्सेदारी में 14.3 प्रतिशत के साथ जेट एयरवेज दूसरे, 13.3 प्रतिशत के साथ सरकारी विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया तीसरे और 12.6 प्रतिशत के साथ स्पाइसजेट चौथे स्थान पर रही। भरी सीटों के साथ उड़ान भरने यानी पैसेंजर लोड फैक्टर (पीएलएफ) के मामले में किफायती विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट एक बार फिर शीर्ष पर रही। जनवरी में उसका पीएलएफ 95 प्रतिशत रहा। गोएयर 90 फीसदी के साथ दूसरे स्थान पर रही जबकि इसके बाद 89.7 फीसदी के साथ जेटलाइट और इंडिगो रही।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



