दिल्ली डेवलपमेंट ऑथोरिटी (DDA) ने दिल्ली में सस्ते घरों की बिक्री शुरू की हुई है, जिसमें आप सिर्फ 11 लाख रूपए में फ्लैट खरीद सकते हैं। खास बात यह है कि ये सभी फ्लैट्स दिल्ली की प्राइम लोकेशन पर है। आपको यहां बता दें कि 3,400 फ्लैट्स की बिक्री के लिए 11 सितंबर से बुकिंग शुरू हो चुकी है, लेकिन बहुत से लोग इस जानकारी से अवगत नहीं है तो बता दें कि फ्लैट्स की बुकिंग मार्च 2025 तक कर सकते हैं।
खुद का घर खरीदने का सुनहरा मौका
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (DDA) में खुद के घर का सपना संजोए बैठे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। जमीन की आसमान छूती कीमतें गरीब आदमी के इस सपने के साकार होने से रोड़ा बन रही है लेकिन फिर भी दिल्ली में घर बनाने वालों के लिए एक महाऑफर सामने आया है।
31 मार्च तक चलेगी योजना
आपको बता दें कि सस्ता घर स्कीम के तहत बुकिंग 11 सितंबर को शुरू हो जाएगी। साथ ही 31 मार्च 2025 तक चलेगी। दिल्ली विकास प्राधिकरण यानी डीडीए की इस हाउसिंग स्कीम में पहले आओ पहले पाओ योजना के तहत फ्लैट बुकिंग के लिए रखे गए हैं। लोकेशन की बात करें तो रामगढ़ कॉलोनी, लोकनायक पुरम, रोहिणी सरसपुर और नरेला में करीब 34000 एलआईजी और ईडब्ल्यूएस फ्लैट बुकिंग के लिए हैं. इनकी शुरुआती कीमत 11.54 लाख रुपये है। साथ ही बड़े फ्लैट्स की शुरुआती कीमत 29 लाख रुपए रखी गई है। ये फ्लैट्स की संख्या 5400 है।
इतने से शुरू बुकिंग अमाउंट
जानकारी के मुताबिक EWS फ़्लैट्स की बुकिंग के लिए 50 हजार रुपये निर्धारित की गई है। वहीं LIG फ़्लैट्स के लिए बुकिंग अमाउंट 1 लाख रुपए रखा गया है। MIG फ़्लैट्स के लिए बुकिंग अमाउंट 4 लाख रुपये है। HIG फ़्लैट्स के लिए बुकिंग अमाउंट 10 हजार रुपये तय किया गया है। इन सभी फ्लैट्स की रजिस्ट्रेशन फीस 2,500 रुपये है। जानकारी के मुताबिक रजिस्ट्रेशन अमाउंट और बुकिंग अमाउंट दोनों ही नॉन-रिफ़ंडेबल हैं। यानि रजिस्ट्रेशन फीस और बुकिंग अमाउंट अगर आपने चुका दिया तो आपको फ्लैट खरीदना होगा।


Download Android App
Download iOS App





