Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो वर्चुअल स्मार्ट कार्ड सिस्टम की शुरुआत करने वाला है। वर्चुअल स्मार्ट कार्ड सिस्टम अभी ट्रायल मोड में है। इसके आ जाने से यात्रा कैशलेस, सुविधाजनक और पर्यावरण-अनुकूल हो जाएगी।
दिल्ली मेट्रो का सफर होगा आसान
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब दिल्ली मेट्रो से सफर करना और भी आसान होने वाला है। दरअसल, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) एक नई डिजिटल फीचर पेश करने के लिए तैयार है। इसके बाद आपको फिजिकल स्मार्ट कार्ड रखने की जरूरत नहीं होगी। जल्द ही दिल्ली मेट्रो के लिए नया वर्चुअल स्मार्ट कार्ड सिस्टम आने वाला है।
DMRC Momentum 2.0
यह फीचर DMRC के मोमेंटम 2.0 (DMRC Momentum 2.0) के अलावा दिल्ली मेट्रो क्यूआर टिकट की सुविधा देने वाले मौजूदा प्लेटफार्मों जैसे वाट्सऐप, पेटीएम, अमेजन पे और वन दिल्ली के जरिए भी उपलब्ध होगी।
मौजूदा QR कोड टिकट केवल सिंगल जर्नी के लिए
आसान भाषा में समझें तो मौजूदा क्यूआर कोड केवल सिंगल जर्नी के लिए मान्य होता है, यात्रियों को हर जर्नी के लिए एक नया क्यूआर कोड लेना होता है। यात्री वर्चुअल स्मार्ट कार्ड के जरिए मल्टीपल जर्नी के लिए एक ही क्यूआर कोड का इस्तेमाल कर सकेंगे।
वर्चुअल स्मार्ट कार्ड कैसे काम करेंगे?
दिल्ली मेट्रो वर्चुअल स्मार्ट कार्ड मेट्रो काउंटरों पर उपलब्ध फिजिकल स्मार्ट कार्ड की तरह ही काम करेगा। इसे स्मार्टफोन पर स्टोर किया जा सकेगा। यात्री डीएमआरसी मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करके अपने क्यूआर वॉलेट (QR Wallet) को टॉप अप कर सकते हैं और यात्रा के लिए क्यूआर कोड जनरेट करने के लिए स्टोर वैल्यू का इस्तेमाल कर सकते हैं।
कार्ड का बैलेंस सुरक्षित रहेगा
आपका वर्चुअल स्मार्ट कार्ड बैलेंस ऐप में सुरक्षित रूप से जमा रहेगा। अगर आपका मोबाइल गुम हो जाता है, तो भी आप अपने कार्ड के फंड तक पहुंचने के लिए दूसरे डिवाइस पर लॉग इन कर सकते हैं।
नोट – इस खबर में दी गयी जानकारी निवेश के लिए सलाह नहीं है। ये सिर्फ मार्किट के ट्रेंड और एक्सपर्ट्स के बारे में दी गयी जानकारी है। कृपया निवेश से पहले अपनी सूझबूझ और समझदारी का इस्तेमाल जरूर करें। इसमें प्रकाशित सामग्री की जिम्मेदारी संस्थान की नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



