Dheeraj sharma Success Story: कहते हैं न कठिन मेहनत के बाद सफलता हाथ लग ही जाती है। दिन रात एक करके लोग अपने मुकाम को पा ही लेते हैं। ऐसा ही एक जीता जागता उदाहरण जमशेदपुर से सामने आया है। यहां फर्नीचर बिजनेस में अगर किसी की बात करें तो महेश शर्मा का नाम हर जगह सुनाई देता है।
करीब 20 सालों से उन्होंने इस क्षेत्र में मेहनत और भरोसे के दम पर खास पहचान बनाई थी। लोग उन्हें फर्नीचर कारोबार का “बादशाह” तक कहने लगे थे। लेकिन असली बदलाव तब देखने को मिला, जब दो साल पहले उनके बेटे धीरज शर्मा ने पढ़ाई पूरी कर बिजनेस में कदम रखा। धीरज ने BBA की पढ़ाई की है और आधुनिक सोच के साथ कारोबार को नई दिशा दी।
Dheeraj sharma Success Story: होलसेल से रिटेल की ओर बड़ा कदम
पहले महेश शर्मा का पूरा कारोबार होलसेल पर आधारित था। बड़े ऑर्डर आते थे और सीमित ग्राहकों से ही काम चलता था। लेकिन धीरज ने समझा कि समय के साथ बाजार बदल चुका है। अब लोग सीधे दुकानों और ब्रांड से खरीदारी करना पसंद करते हैं। इसी सोच के साथ उन्होंने रिटेल पर ज्यादा ध्यान देना शुरू किया। इससे ग्राहकों से सीधा जुड़ाव बढ़ा और ब्रांड की पहचान भी मजबूत हुई।

Family Business Success: डिजिटल मार्केटिंग से मिली नई उड़ान
धीरज ने फर्नीचर जैसे भारी सामान को बेचने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का सहारा लिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर नियमित पोस्ट, वीडियो और लाइव सेशन शुरू किए। धीरज का मानना है कि आज मोबाइल हर किसी के हाथ में है, जरूरत है सही तरीके से उसका इस्तेमाल करने की। डिजिटल मार्केटिंग के जरिए उन्होंने अपने ब्रांड “Woods Fashion” को लोगों तक पहुंचाया और ऑनलाइन पहचान बनाई।

Jameshedpur Success Story: कारोबार पहुंचा करोड़ों तक
डिजिटल सोच और रिटेल फोकस का असर जल्दी ही दिखने लगा। जो कारोबार पहले सिर्फ लाखों में सीमित था, वह अब करोड़ों तक पहुंच चुका है। पहले सप्लाई केवल जमशेदपुर और झारखंड तक थी, लेकिन अब ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, बिहार और उत्तर प्रदेश तक उनके फर्नीचर की मांग है। खासकर बंगाल में उनके प्रीमियम प्रोडक्ट को खूब पसंद किया जा रहा है। धीरज कहते हैं कि अगर ग्राहक को अच्छी क्वालिटी दी जाए, तो वही सबसे बड़ा प्रचारक बन जाता है।
कम बजट वालों के लिए खास ऑफर
ग्राहकों को जोड़ने के लिए वे समय-समय पर आकर्षक ऑफर भी लाते हैं। इनमें सबसे लोकप्रिय है उनका ₹26,501 का “शादी पैकेज”। इस पैकेज में पलंग, वार्डरोब, अलमीरा, डाइनिंग टेबल और ड्रेसिंग मिरर जैसी जरूरी चीजें शामिल हैं। इसका मकसद सिर्फ मुनाफा कमाना नहीं, बल्कि उन परिवारों की मदद करना भी है जो कम बजट में घर सजाना चाहते हैं।
युवाओं के लिए प्रेरणा
धीरज शर्मा युवाओं को खास संदेश देते हैं। उनका कहना है कि अगर परिवार का पहले से कोई बिजनेस है, तो उसे छोड़कर नया शुरू करने से बेहतर है कि उसी को नई सोच और तकनीक से आगे बढ़ाया जाए। पुराने बिजनेस में भरोसा और पहचान पहले से बनी होती है। बस उसमें आधुनिक तरीके जोड़ने से मुनाफा कई गुना बढ़ सकता है।
अनुभव और तकनीक का मजबूत मेल
महेश शर्मा का वर्षों का अनुभव और धीरज शर्मा की डिजिटल समझ — यही वजह है कि आज “Woods Fashion” तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह कहानी बताती है कि परंपरा और आधुनिकता जब साथ मिलती हैं, तो सफलता की राह और आसान हो जाती है।
यह भी पढ़ें: भारतीय शेयर बाजार धड़ाम, Sensex-Nifty में गिरावट, Metal Stocks ने बढ़ाया दबाव


Download Android App
Download iOS App




