Bharat Taxi App Launching Today: भारत के पहले सहकारिता-आधारित राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म ‘भारत टैक्सी’ का गुरुवार को शुभारंभ होगा। इस कार्यक्रम के उद्घाटन से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि चालक बहन-भाई ‘भारत टैक्सी’ से न सिर्फ अधिक मुनाफा कमा पाएंगे, बल्कि सम्मान के साथ इसके मालिक भी होंगे। भारत टैक्सी कई बड़े शहरों में ओला, उबर जैसी कैब सर्विस को चुनौती देगी।
Bharat Taxi Launch Today: ‘भारत टैक्सी’ का नई दिल्ली में शुभारंभ
गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “सहकारिता से बहुत सारे लोग मिलकर छोटी-छोटी पूंजी लगाकर कैसे बड़ी शुरुआत कर सकते हैं, ‘भारत टैक्सी’ इसका उदाहरण है। आज का दिन टैक्सी चालक बहनों-भाइयों के लिए बहुत ही अहम है। उनकी ओर से शुरू की गई सहकारी क्षेत्र की पहली टैक्सी सर्विस ‘भारत टैक्सी’ का नई दिल्ली में शुभारंभ होगा। चालक बहन-भाई ‘भारत टैक्सी’ से न सिर्फ अधिक मुनाफा कमा पाएंगे, बल्कि सम्मान के साथ इसके मालिक भी होंगे। आज इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं।”
सहकारिता से बहुत सारे लोग मिलकर छोटी-छोटी पूँजी लगाकर कैसे बड़ी शुरुआत कर सकते हैं, ‘भारत टैक्सी’ इसका उदाहरण है।
आज का दिन टैक्सी चालक बहनों-भाइयों के लिए बहुत ही अहम है। उनके द्वारा शुरू की गई सहकारी क्षेत्र की पहली टैक्सी सर्विस ‘भारत टैक्सी’ का नई दिल्ली में शुभारंभ होगा।…
— Amit Shah (@AmitShah) February 5, 2026
Bharat Taxi App: ‘बाइक दीदी’ जैसी पहलें चलाई जा रही
भारत टैक्सी सारथियों के लिए स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना बीमा, सेवानिवृत्ति बचत और समर्पित ड्राइवर सहायता प्रणाली के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता देता है। दिल्ली में सात प्रमुख स्थानों पर सहायता केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। प्लेटफॉर्म त्वरित आपातकालीन सहायता, सत्यापित राइड डेटा प्रदान करता है और ड्राइवरों को बिना किसी अनन्य शर्त के अन्य प्लेटफॉर्म्स पर काम करने की स्वतंत्रता देता है। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए ‘बाइक दीदी’ जैसी पहलें चलाई जा रही हैं, जिनके तहत अब तक 150 से अधिक महिला ड्राइवर भारत टैक्सी से जुड़ चुकी हैं।
भारत टैक्सी ऐप कैसे डाउनलोड करें?

अपने फ़ोन में गूगल प्ले स्टोर खोलें और सर्च करें Bharat Taxi” या “Bharat Taxi – Cab, Auto & Bike” और इस ऐप को इंस्टॉल कर लें। ऐपल यूजर्स ऐपल ऐप स्टोर में जाकर “Bharat Taxi” ऐप डाउनलोड कर सकते है। दोनों ही प्लेटफार्म पर ये फ्री है। ऐप को डाउनलोड करने के बाद उसको ओपन करें और उसमें अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करें।
राइड कैसे बुक करें?

अगर आपको कहीं जाना है और भारत टैक्सी बुक करना चाहते हैं, तो आपको सिंपल तरीका बताते है। सबसे पहले ऐप ओपन करें, होम पेज पर “Where would you like to go” पर क्लिक करें। इसके बाद उसको लोकेशन का एक्सेस दें, ऑटोमैटिक पिकअप लोकेशन आ जाएगी। फिर अपनी डेस्टिनेशन डालें। इसके बाद आपको अपने लिए व्हीकल टाइप चुनना होगा, जिसमें- बाइक, ऑटो, कार आदि मिलेगी। इसको सेलेक्ट करके कन्फर्म करें।
Bharat Taxi Safety Features: भारत टैक्सी ऐप सेफ्टी फीचर्स

इस टैक्सी में सेफ्टी को सबसे ज्यादा अहमियत दी गई है। इसमें लाइव लोकेशन ट्रैकिंग की सुविधा है और सभी ड्राइवर वेरीफाइड होते हैं। यात्री अपनी राइड की जानकारी दोस्त या परिवार के साथ शेयर कर सकते हैं। इसके लिए प्रोफाइल में जाकर Services > Safety में ट्रस्टेड कॉन्टैक्ट जोड़ना होगा, जिसके बाद लाइव ट्रैकिंग अपने आप शेयर हो जाएगी। दिल्ली पुलिस के साथ टाई-अप किया गया है, जिससे यात्रियों और ड्राइवरों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इसके अलावा वन-टैप SOS और ऐप में Help & Support के जरिए 24×7 सहायता भी मिलती है।
कितना होगा भारत टैक्सी का किराया?
बताया जा रहा है कि इसका किराया पारदर्शी और अफोर्डेबल है। इसमें कोई सरज प्राइसिंग नहीं होती। दूसरे ऐप्स में पीक टाइम में किराया बढ़ जाता है लेकिन यहां प्राइज रीजनेबल रहता है। जीरो कमीशन की वजह से ड्राइवर खुश है और पैसेंजर को भी सस्ता पड़ता है। इसकी खास बात ये हैं कि मेट्रो टिकट भी इसी ऐप से बुक हो जाते हैं। इसमें डायरेक्ट पेमेंट ड्राइवर को होगी, कोई प्लेटफॉर्म कट नहीं।
यह भी पढ़ें: UPSC के नियमों में बड़ा बदलाव, अब सर्विस में रहते हुए बार-बार नहीं दे सकेंगे परीक्षा


Download Android App
Download iOS App




