Stock Market Today 5 Feb: भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सपाट हुई। सेंसेक्स करीब 60 अंकों की गिरावट के साथ 83,757.54 और निफ्टी मात्र एक अंक की कमजोरी के साथ 25,755 पर खुला। शुरुआत कारोबार में बाजार पर मेटल शेयर ने दबाव बनाया था। मुख्य सूचकांकों में निफ्टी मेटल टॉप लूजर था। इसके अलावा, डिफेंस, रियल्टी, फार्मा, हेल्थकेयर, इन्फ्रा, कमोडिटीज, सर्विसेज और ऑटो भी लाल निशान में थे। दूसरी तरफ ऑयल, एफएमसीजी, मीडिया और आईटी हरे निशान में थे।
Stock Market Today 5 Feb

शुरुआती कारोबार में मिडकैप औप स्मॉलकैप में गिरावट देखी जा रही है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 179 अंक या 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,504 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 137 अंक या 0.80 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,070 पर था। सेंसेक्स पैक में एचयूएल, इन्फोसिस, ट्रेंट, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, एसबीआई और एचसीएल टेक गेनर्स थे। इंडिगो, बीईएल, एलएंडटी, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, सन फार्मा, मारुति सुजुकी, एक्सिस बैंक, टाइटन, एशिनय पेंट्स, पावर ग्रिड और आईटीसी लूजर्स थे।
Asian Market Today

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखा जा रहा है। एशियाई बाजारों में, चीन का शंघाई सूचकांक 1.03 प्रतिशत और शेन्ज़ेन सूचकांक 0.88 प्रतिशत गिर गया, जापान का निक्केई सूचकांक 0.73 प्रतिशत और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक 1.07 प्रतिशत नीचे आ गया। दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक 2.84 प्रतिशत गिर गया। अमेरिकी बाजार रात भर में ज्यादातर गिरावट के साथ बंद हुए, नैस्डैक में 1.51 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। एसएंडपी 500 में 0.51 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि डाउ जोन्स में 0.53 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
Metal Stock News Today
मेटल शेयरों में बिकवाली का असर सोने और चांदी की कीमतों पर भी देखा जा रहा है। कच्चे तेल में भी कमजोरी बनी हुई है। ब्रेंट क्रूड 2.16 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 68 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 63 डॉलर प्रति औंस पर था। एनएसई पर क्षेत्रीय सूचकांकों में मिश्रित रुझान देखने को मिला। घरेलू मांग में स्थिरता की उम्मीदों के चलते निफ्टी ऑटो सूचकांक में 0.20 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। वहीं, निफ्टी आईटी सूचकांक में 0.36 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि निफ्टी मेटल सूचकांक में 1.71 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई।
ALSO READ: भारतीय शेयर बाजार की धीमी चाल, IT शेयरों में गिरावट, Sensex में मामूली बढ़त


Download Android App
Download iOS App




