Youtube से पैसे कमाना है बेहद आसान, बस पूरे करने होंगे इतने Subscriber- Youtube Earning Latest News

Youtube से पैसे कमाना है बेहद आसान, बस पूरे करने होंगे इतने Subscriber

Youtube Earning Latest News: आज के समय में Youtube का इस्तेमाल करोड़ो लोग करते हैं। ज्यादातर लोग सिर्फ वीडियो देख कर अपना मनोरंजन करने के लिए इसका यूज करते हैं। लेकिन कुछ यूजर्स ऐसे भी होते हैं, जो इस प्लेटफॉर्म से ही हर महीने अच्छी-खासी कमाई कर रहे हैं। Youtube से कमाई करने के लिए एक क्राइटेरिया को फॉलो करना पड़ता है। आइए इस बारे में जानते हैं।

Youtube अर्निंग के नियम

web 9

यूट्यूब पर अर्निंग क्राइटेरिया के बारे में जानने पहले आपको मॉनेटाइजेशन पॉलिसी के बारे में जानना जरूरी है। दरअसल प्लेटफॉर्म की तरफ से क्रिएटर्स के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं और कुछ क्राइटेरिया भी बताए गए हैं। जिन्हें अगर क्रिएटर के द्वारा फॉलो किया जाता है, तो वह अच्छी खासी कमाई कर सकता है।

Youtube मॉनेटाइजेशन पॉलिसी

web 8

  • मॉनेटाइजेशन पॉलिसी के तहत यूट्यूब व्यूज के हिसाब से पेमेंट देता है।
  • केटैगरी के हिसाब से भी क्रिएटर्स का रेवेन्यू तय किया जाता है।
  • अगर आप भारतीय क्रिएटर हैं, तो डॉलर में यूट्यूब पेमेंट करता है।
  • इसे टेक्निकली RPM (Revenue Per Mille) और CPM (Cost per 1,000 impressions) में काउंट किया जाता है।
  • यूट्यूब से अर्निंग के कई तरीके होते हैं।
  • जिनमें से Ads, Channel memberships, यूट्यूब प्रीमियम रेवेन्यू, सुपर चैट और Super Stickers प्रमुख हैं।

Youtube अर्निंग क्राइटेरिया

web 5

  • यूट्यूब से कमाई करने के लिए कुछ क्राइटेरिया पूरे करने होते हैं।
  • क्रिएटर को यूट्यूब से पहला पेमेंट लेने के लिए कम से कम 1000 सब्सक्राइबर होने चाहिए।
  • 4,000 हजार घंटे का वॉचटाइम पिछले 12 महीने में कंप्लीट हुआ होना चाहिए।
  • लास्ट 3 महीने में चैनल पर डाली गई शॉर्ट्स पर 10 मिलियन व्यूज पूरे होने चाहिए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − ten =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।