रिजर्व बैंक ने 2018-19 के लिए आर्थिक वृद्धि दर 7.4 प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त किया है। आर्थिक मामलों के सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने शुक्रवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर रिजर्व बैंक के 7.4 प्रतिशत के अनुमान से अधिक रहने की उम्मीद है। गर्ग ने ट्वीट किया, ‘‘सरकार समिति के बयान तथा दरों को यथावत रखने के निर्णय का स्वागत करती है।
मुद्रास्फीति का सरकार का आकलन और रिजर्व बैंक का आकलन एक जैसा है। हमारा मानना है कि वृद्धि दर समिति द्वारा अनुमानित दर से अधिक रह सकती है।’’ वित्त मंत्रालय ने बाद में एक बयान में कहा कि समिति द्वारा दरें यथावत रखने का निर्णय मुद्रास्फीति एवं आर्थिक वृद्धि के सरकार के आकलन के अनुकूल है।


Download Android App
Download iOS App



