ब्याज दर कम कर सकता है ईपीएफओ

Summary :

NULL

नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ईपीएफओ मौजूदा वित्त वर्ष के लिए भविष्य निधि जमाओं पर ब्याज दर को घटा सकता है। ईपीएफओ ने 2016 17 में अपने 4.5 करोड़ अंशधारकों को 8.65 प्रतिशत ब्याज दिया। श्रम मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार ईपीएफओ ब्याज दर घटा सकता है। उन्होंने कहा, बांडों पर निम्न आय तथा ईटीएफ निवेश सीधे अंशधारकों के खातों में डालने की योजना के मद्देनजर ईपीएफओ 2017-18 के लिए भविष्य निधि जमाओं पर रिटर्न की दर में कटौती कर सकता है।

अधिकारी के अनुसार हालांकि ईपीएफओ को मौजूदा वित्त वर्ष के लिए आय अनुमानों को गणना अभी करनी है। इसी के आधार पर मौजूदा वित्त वर्ष के लिए अंशधारकों के खाते में डाले जाने वाले ब्याज का फैसला होगा। इससे पहले गुरुवार को ईपीएफओ ने इक्विटी निवेश के मूल्यांकन व एकाउंटिंग के लिए एक एकाउंटिंग नीति को मंजूरी दी।

Desk Team