आर्थिक शोध संस्थान एनसीएईआर को कोरोना वायरस महामारी के व्यावसायिक गतिविधियों पर प्रभाव के कारण चालू वित्त वर्ष के दौरान अर्थव्यवस्था में 12.6 प्रतिशत की गिरावट आने का अनुमान है। एनसीएईआर ने मई 2020 की त्रैमासिक समीक्षा (क्यूआरई) और जून 2020 की समीक्षा में आकलन किया था कि अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 26 प्रतिशत तक गिरेगी।
आधिकारिक अनुमानों के अनुसार, जून 2020 की तिमाही के दौरान सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 23.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी। यह मुख्य रूप से सरकार द्वारा कोरोना महामारी की रोकथाम के लिये 25 मार्च से लगाये गये लॉकडाउन के कारण था।
नेशनल काउंसिल फॉर एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) ने कहा, ‘‘अब हम अनुमान लगा रहे हैं कि सालाना आधार पर जीडीपी में दूसरी, तीसरी व चौथी तिमाही में क्रमश: 12.7 प्रतिशत, 8.6 प्रतिशत और 6.2 प्रतिशत की गिरावट रह सकती है। पूरे वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान अर्थव्यवस्था में 12.6 फीसदी की गिरावट का अनुमान है।’’
एनसीएईआर ने समीक्षा में कहा, बहुत कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि बीमारी कैसे फैलती है, केंद्र और राज्य सरकारें इस पर क्या प्रतिक्रिया देती हैं तथा श्रमिक और उद्यमी किस तरह से व्यवधान का जवाब देते हैं।’’


Download Android App
Download iOS App



