छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,942 नए केस, 11 की मौत

Summary :

राज्य में इस समय 30928 सक्रिय पॉजिटिव मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है,जबकि कुल 43960 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस का कहर जारी है। पिछले 24 घंटे में 2942 नए संक्रमित मरीज मिले है, जबकि 11 मरीजों की मौत हो गई। इस दौरान 710 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज भी किया गया।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिन 2942 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है,उनमें सर्वाधिक 580 रायपुर के हैं। इसके अलावा दुर्ग के 396, राजनांदगांव के 167,बालोद के 62,बेमेतरा के 82,कवर्धा के 52,धमतरी के 81,बलौदा बाजार के 64,महासमुन्द के 52,गरियाबन्द के 70, बिलासपुर के 218,रायगढ़ के 213, कोरबा के 64,जांजगीर के 156,मुंगेली के 47, पेन्ड्रा के छह, सरगुजा के 56,कोरिया के 26,सूरजपुर के 30,बलरामपुर के 13,बस्तर के 104, कोन्डागांव के 61,दंतेवाड़ के 133, सुकमा के 37, कांकेर के 63, नारायणपुर के 22, बीजापुर के 56 तथा अन्य राज्य के दो मरीज है। इन्हें भर्ती करवाने की प्रक्रिया जारी है।
इस दौरान विभिन्न कोरोना अस्पतालों से 710 मरीजो को ठीक होने पर अस्पतालों से डिस्चार्ज भी किया गया। इस दौरान 11 संक्रमित मरीजों की विभिन्न अस्पतालों में मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मृतकों में आठ अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे। 
राज्य में अभी तक कुल 1015613 संभावित मरीजों की पहचान कर उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए,जिनमें कुल 98565 के सैंपल पाजिटिव मिले।राज्य में इस समय 30928 सक्रिय पॉजिटिव मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है,जबकि कुल 43960 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है।राज्य में अब तक कुल 777 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Desk Team