नई दिल्ली : प्रमुख सोशल मीडिया एप फेसबुक का इस्तेमाल अब जियोफोन पर भी किया जा सकेगा। जियोफोन रिलायंस रिटेल का स्मार्ट फीचर फोन है। रिलायंस जियो का कहना है कि उसके ग्राहक कल से जियो एपस्टोर से फेसबुक एप डाउनलोड कर सकेंगे। फेसबुक एप का नया संस्करण विशेष रूप से जियो कइओएस के लिए बनाया गया है। इसमें पुश-नोटिफिकेशन, वीडियो और एक्सटरनलकंटेंट लिंक के समर्थन जैसे फीचर शामिल होंगे।
कंपनी के यहां जारी बयान के अनुसार उसकी इस पहल से वे लोग भी फेसबुक का उपयोग कर सकेंगे जो कि फीचर फोन का इस्तेमाल करते हैं। जियो के निदेशक आकाश अंबानी ने कहा कि फेसबुक तो शुरुआत है। जियोफोन दुनिया के बेहतरीन मोबाइल एप को एक जगह लाएगा जो कि जियोफोन का ग्राहकों से वायदा था। जियोफोन के जरिए फेसबुक के इस्तेमाल का यह बड़ा अवसर है। जियोफोन शून्य प्रभावी लागत वाला स्मार्ट फीचर फोन है जिसके लिए ‘जमानत राशि’ 1500 रुपये है जिसे बाद में कुछ शर्तों के साथ ग्राहक को लौटा दिया जाता है।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



