Fake Fastag Annual Passes: नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने FASTag Annual Pass को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। हाल के दिनों में कुछ जालसाज फर्जी वेबसाइट और प्लेटफॉर्म बनाकर नकली FASTag वार्षिक पास बेचने की कोशिश कर रहे हैं। थोड़ी सी लापरवाही आपको ऑनलाइन ठगी का शिकार बना सकती है। एनएचएआई ने साफ कहा है कि FASTag Annual Pass केवल आधिकारिक माध्यम से ही खरीदा जा सकता है। किसी भी अनजान वेबसाइट, लिंक या सोशल मीडिया विज्ञापन पर भरोसा न करें।
Fake Fastag Annual Passes: सिर्फ ‘राजमार्ग यात्रा ऐप’ से ही मिलेगा पास
एनएचएआई के अनुसार, FASTag Annual Pass की बिक्री केवल ‘राजमार्ग यात्रा ऐप’ के माध्यम से की जाती है। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध है। इसके अलावा, इस पास को लेकर कोई भी बाहरी एजेंसी, निजी वेबसाइट या थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म अधिकृत नहीं है। अगर कोई वेबसाइट या व्यक्ति FASTag Annual Pass बेचने का दावा करता है, तो वह पूरी तरह फर्जी हो सकता है।

NHAI Issues Alert: फर्जी वेबसाइटों से कैसे हो सकती है ठगी?
एनएचएआई ने चेतावनी दी है कि कुछ फर्जी प्लेटफॉर्म लोगों से पैसे वसूल रहे हैं और बदले में कोई वैध पास नहीं दे रहे। कई मामलों में ये फर्जी वेबसाइट लिंक भेजकर निजी जानकारी जैसे—
- मोबाइल नंबर
- बैंक डिटेल
- ओटीपी
- फास्टैग नंबर
मांग रही हैं। ऐसी जानकारी देने से आपका डेटा गलत हाथों में जा सकता है और आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।
FASTag Annual Pass NHAI Alert: FASTag Annual Pass के फायदे
FASTag Annual Pass खास तौर पर नॉन-कॉमर्शियल निजी वाहनों के लिए शुरू किया गया है। इसके प्रमुख फायदे इस प्रकार हैं:
- सालाना शुल्क: ₹3,000
- एक साल में 200 टोल ट्रिप तक की सुविधा।
- हर बार FASTag रिचार्ज करने की जरूरत नहीं।
- नेशनल हाईवे और नेशनल एक्सप्रेसवे पर आसान यात्रा।
- वहीं एक बार 200 ट्रिप की सीमा पूरी हो जाने पर, पास को दोबारा रिचार्ज किया जा सकता है।
NHAI New Alert: किन वाहनों के लिए है यह पास?
FASTag Annual Pass केवल प्राइवेट और नॉन-कॉमर्शियल वाहनों के लिए मान्य है, जैसे:
- कार
- जीप
- वैन
कॉमर्शियल वाहनों पर यह सुविधा लागू नहीं होती। वहीं जिन गाड़ियों में पहले से FASTag लगा हुआ है, उन्हें नया FASTag लेने की जरूरत नहीं है।

पास एक्टिव करने की प्रक्रिया
FASTag Annual Pass को एक्टिव करने के लिए ‘राजमार्ग यात्रा ऐप’ में अलग से लिंक दिया गया है। यह लिंक, NHAI की आधिकारिक वेबसाइट, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
FASTag क्या है?
FASTag एक इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम है, जो RFID तकनीक पर आधारित है। यह वाहन से जुड़े प्रीपेड अकाउंट से टोल शुल्क अपने आप काट लेता है। इससे टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं पड़ती और समय की बचत होती है।


Download Android App
Download iOS App




