BIG BREAKING : ट्रंप के 500% टैरिफ का बड़ा झटका! शेयर बाजार से लेकर सोने चांदी की कीमतों में ₹10,000 तक की गिरावट

Summary :

Trump 500 Tariff News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से 500% टैरिफ का असर दिखने लगा है। ऐसे में भारतीय शेयर मार्किट में आज यानी 8 जनवरी को लगातार चौथे दिन भारी गिरावट देखी गई। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 700 अंकों से ज्यादा गिर गया, जबकि निफ्टी फिसलकर 25,900 के नीचे आ गया। इस दौरान विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली, कमजोर वैश्विक संकेत और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर बनी अनिश्चितता से बाजार पर दबाव बना रहा। इस दौरान  सोने चांदी के दामों में भी गिरावट देखने को मिली। बता दें कि दोपहर करीब 12:10 बजे बीएसई सेंसेक्स 713…

Trump 500 Tariff News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से 500% टैरिफ का असर दिखने लगा है। ऐसे में भारतीय शेयर मार्किट में आज यानी 8 जनवरी को लगातार चौथे दिन भारी गिरावट देखी गई। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 700 अंकों से ज्यादा गिर गया, जबकि निफ्टी फिसलकर 25,900 के नीचे आ गया। इस दौरान विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली, कमजोर वैश्विक संकेत और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर बनी अनिश्चितता से बाजार पर दबाव बना रहा। इस दौरान  सोने चांदी के दामों में भी गिरावट देखने को मिली।

बता दें कि दोपहर करीब 12:10 बजे बीएसई सेंसेक्स 713 अंक टूटकर 84,247 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी करीब 251 अंक गिरकर 25,889 पर आ गया। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में रहे, जिसमें सबसे ज्यादा नुकसान मेटल और ऑयल एंड गैस शेयरों में दिखा।

Stock Market Crash Today: शेयर बाजार गिरने के बड़े कारण

1. अमेरिका की 500% टैरिफ की चेतावनी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐसे विधेयक को समर्थन दिया है, जिसमें रूस से व्यापार करने वाले देशों पर 500 फीसदी तक टैरिफ (Trump 500 Tariff News) लगाने का प्रस्ताव है। इससे भारत और चीन पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। इस खबर के बाद एक्सपोर्ट से जुड़ी कंपनियों, खासकर टेक्सटाइल और सीफूड कंपनियों में तेज बिकवाली देखी गई।

2. विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली

शेयर बाजार पर सबसे ज्यादा दबाव विदेशी निवेशकों की बिकवाली से बना हुआ है। बुधवार को विदेशी निवेशकों ने करीब 1,527 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। जनवरी महीने में अब तक वे लगभग 4,650 करोड़ रुपये की बिकवाली कर चुके हैं।

3. कमजोर वैश्विक संकेत

वैश्विक बाजारों से भी भारतीय बाजार को कोई सहारा नहीं मिला। एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई और हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स गिरावट में रहे। अमेरिकी बाजार भी कमजोरी के साथ बंद हुए, जिससे निवेशकों का सेंटीमेंट प्रभावित हुआ।

https://www.punjabkesari.com/business-news/anil-agarwal-son-death-news/
https://www.punjabkesari.com/business-news/anil-agarwal-son-death-news/

4. भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर अनिश्चितता

भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील में हो रही देरी से निवेशक सतर्क नजर आए। ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत पर अतिरिक्त टैरिफ की चेतावनी दी है। पहले ही कई भारतीय उत्पादों पर 50 फीसदी तक टैरिफ लगाया जा चुका है, जिससे व्यापार संबंधों पर असर पड़ रहा है।

5. कच्चे तेल की कीमतों में तेजी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.4 फीसदी बढ़कर 60 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गई। भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर तेल आयात करता है, इसलिए तेल के दाम बढ़ने से महंगाई और करंट अकाउंट डेफिसिट की चिंता बढ़ जाती है।

6. सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी

गुरुवार को सेंसेक्स डेरिवेटिव्स की साप्ताहिक एक्सपायरी थी। इस कारण ट्रेडर्स ने पोजिशन काटी और रोलओवर किया, जिससे बाजार में उतार-चढ़ाव और वॉल्यूम दोनों बढ़ गए।

Trump 500% Tariff News (Photo: Social media)
Trump 500% Tariff News (Photo: Social media)

बाजार पर एक्सपर्ट्स की राय

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिसर्च हेड देवर्ष वकील के मुताबिक, फिलहाल बाजार में थोड़ी कमजोरी जरूर है, लेकिन बड़ा ट्रेंड अब भी सकारात्मक बना हुआ है। डेली चार्ट पर ऊंचे हाई और ऊंचे लो बन रहे हैं। निफ्टी के लिए 26,373 का स्तर रेजिस्टेंस जबकि 26,000 का स्तर मजबूत सपोर्ट माना जा रहा है।

Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट

शेयर बाजार के साथ-साथ आज सोने और चांदी की कीमतों में भी तेज गिरावट देखने को मिली। चांदी के भाव में एक बार फिर करीब 9,000 रुपये की गिरावट आई, जबकि सोना भी 1,000 रुपये सस्ता हो गया। एमसीएक्स पर 5 मार्च वायदा के लिए चांदी का भाव गिरकर करीब 2.41 लाख रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा था। वहीं 5 फरवरी वायदा के लिए 10 ग्राम सोने की कीमत करीब 1.37 लाख रुपये पर पहुंच गई।

Trump 500% Tariff News (Photo: Social media)
Trump 500% Tariff News (Photo: Social media)

Gold price Down: दो दिनों में कितनी सस्ती हुई चांदी और सोना?

हाल ही में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची चांदी दो दिनों में करीब 18,000 रुपये तक टूट चुकी है। वहीं सोने की कीमतों में भी 1,600 से 1,800 रुपये तक की गिरावट आ चुकी है।

Silver Price Down: क्यों गिर रहे हैं सोने-चांदी के दाम?

मुनाफावसूली का असर

रिकॉर्ड हाई के बाद निवेशकों ने मुनाफा वसूलना शुरू कर दिया, जिससे सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव आया।

ट्रेड डील और टैरिफ का डर

भारत-अमेरिका ट्रेड डील में देरी और ट्रंप की 500 फीसदी टैरिफ की धमकी से डॉलर मजबूत हुआ है, जिससे गोल्ड और सिल्वर पर नकारात्मक असर पड़ा है।

गोल्ड-सिल्वर ETF में भी गिरावट

कीमतों में गिरावट का असर गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ पर भी पड़ा है। सिल्वर ईटीएफ 5 से 6 फीसदी तक टूट चुके हैं, जबकि गोल्ड ईटीएफ में भी करीब 1 फीसदी की गिरावट देखी गई है।

यह भी पढ़ें: ‘एक बाप के कंधे पर बेटे की अर्थी…’, 49 साल के बेटे की मौत पर वेदांता ग्रुप के चेयरमैन का भावुक पोस्ट; जानें कितनी दौलत के मालिक हैं अनिल अग्रवाल

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।