Masti 4 Controversy: कॉमेडी फिल्म ‘मस्ती 4’ अब कानूनी मुश्किलों में फंसती हुई नजर आ रही है, रितेश देशमुख, आफताब शिवदेसानी और विवेक ओबेरॉय की स्टारर फिल्म जो पिछले साल रिलीज हुई थी कंटेंट चोरी को लेकर एक बार फिर से सुर्खियों में है जिसकी वजह से एक बार फिर में मेकर्स की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही है।
Masti 4 content theft case: कंटेट चोरी का आरोप
View this post on Instagram
पॉपुलर कंटेंट क्रिएटर आशीष शर्मा ने 6 जनवरी को दिल्ली हाई कोर्ट में फिल्म निर्माताओं के खिलाफ साहित्यिक चोरी का आरोप लगाते हुए मुकदमा दायर किया है। लाइव लॉ की रिपोर्ट के अनुसार, आशीष का दावा है कि ‘मस्ती 4’ का एक कॉमेडी सीक्वेंस उनकी ‘शक करने का नतीजा’ नामक रील से काफी मिलता-जुलता है। उन्होंने यह रील 31 जनवरी, 2024 को पोस्ट की थी,जिसे अब तक 11 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।
Masti 4 Controversy: कोर्ट में फंसा मामला
View this post on Instagram
अपनी याचिका में आशीष शर्मा ने कहा है कि फिल्म निर्माताओं ने कहानी का प्रेरणा, एक्टर्स की बातचीत, घटनाओं का क्रम और यहां तक कि कॉमेडी टाइमिंग भी हूबहू कॉपी किए हैं वो भी उनकी अनुमति लिए बिना और उन्हें क्रेडिट दिए बिना।
जस्टिस तुषार राव गेडेला ने आशीष शर्मा की तत्काल याचिका पर राहत की सुनवाई की। फिल्म की आने वाली डिजिटल रिलीज को देखते हुए, अदालत ने फिल्म निर्माताओं को नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि किसी भी अंतरिम आदेश पर विचार करने से पहले उन्हें अपना जवाब कोर्ट में देना होगा।
Masti 4 OTT release date: ओटटी पर कब होगी रिलीज

इस मामले की अगली सुनवाई 13 जनवरी को होने की उम्मीद है। फिलहाल, फिल्म निर्माताओं की ओर से इस पूरे मामले पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। मस्ती 4 की बात करें तो, यह मस्ती फ्रैंचाइज़ की एक फिल्म है। यो एक adult comedy फिल्म है, जिसका निर्देशन मिलाप मिलन ज़वेरी ने किया है। वहीं फिल्म का निर्माण बालाजी मोशन पिक्चर्स और मारुति इंटरनेशनल ने किया है।
फिल्म में रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदेसानी लीड रोल में हैं। यह फिल्म 21 नवंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई। फिल्म का ग्लोबल कलेक्शन सिर्फ 15 करोड़ रुपये था। इस तरह यह मस्ती फ्रैंचाइज़ की सबसे कम कमाई करने वाली फिल्म बन गई। उम्मीद है कि ये फिल्म जल्द ही कोर्ट से राहत पाकर इस महीने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।


Download Android App
Download iOS App




